फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   PM Kisan Yojana 13th Installment Update in New Year Know 13 Kist Kab Aayegi

PM Kisan Yojana: क्या नए साल पर मिलने जा रहा है किसानों को 13वीं किस्त का तोहफा? जान लीजिए क्या है सच्चाई

Sat, 17 Dec 2022 10:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Dec 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment Update in New Year Know 13 Kist Kab Aayegi
किसानों को कब 13वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana: राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार भी देश में कई तरह की योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाना होता है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार किसानों के लिए एक लाभकारी और कल्याणकारी योजना चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इसके अंतर्गत किसानों को सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।

विज्ञापन


वहीं, अब तक किसानों के बैंक खाते में 12 किस्त के पैसे आ चुके हैं और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में जानना जरूरी है कि 13वीं किस्त कब तक आ सकती है, क्योंकि कई तरह की बातों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगे इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन


13वीं किस्त को लेकर क्या है चर्चा?

 

दरअसल, कई जगह पर चर्चा है और कई मीडिया रिपोर्ट्स भी बता रही हैं कि 13वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में दिसंबर आखिर में या जनवरी के पहले हफ्ते में आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है सच्चाई?

क्या 13वीं किस्त दिसंबर के आखिर में आ रही है? या क्या जनवरी के पहले हफ्ते में किसानों को किस्त के पैसे मिल जाएंगे? तो इन सबका जवाब है कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी हो सकती है।


इन दो कामों को जरूर करवाएं

पहला


अगर आप चाहते हैं कि आपको 13वीं किस्त का लाभ मिले, तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

इसलिए अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।


दूसरा

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो आज ही करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो नियमों के तहत आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ये अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed