फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   PM Kisan Yojana 13th installment update: how to check status of pm kisan yojana

PM Kisan Yojana: जान लीजिए किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त और किन्हें मिल सकता है लाभ

Mon, 19 Dec 2022 11:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 Dec 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th installment update: how to check status of pm kisan yojana
किन किसानों की किस्त अटक सकती है - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana: हमारे देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना होता है। इसी तरह किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है।

विज्ञापन


वहीं, अब 13वीं किस्त आने का सभी लाभार्थियों को इंतजार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आखिर किन किसानों के और क्यों किस्त के पैसे अटक सकते हैं और किन किसानों को 13वीं किस्त का लाभ मिल सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन


इस मैसेज से चल जाएगा पता

दरअसल, अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना पड़ेगा। यहां पर आपको ई-केवाईसी और लैंड सिडिंग के अलावा पात्रता वाले कॉलम को चेक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। पर अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

स्टेटस चेक करने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आप स्टेटस देख सकते हैं। ऐसे में आपको आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है।


स्टेप 2

  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।


स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है।


स्टेप 4

  • अब आप देखेंगे, तो आपको स्क्रीन पर दिया कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे दर्ज करना है और फिर सबमिट पर क्लिक कर देना है।


ऐसा करते ही आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा। यहां पर आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे मैसेज को चेक करना है। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed