फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Pan Card Apply: how to apply for pan card in hindi know the method in Hindi

Pan Card Apply: पैन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, जानिए आसान तरीका

Mon, 18 Dec 2023 04:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 04:58 PM IST
सार

परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर टैक्स फाइलिंग तक में पैन कार्ड की जरूरत होती है।

विज्ञापन
Pan Card Apply: how to apply for pan card in hindi know the method in Hindi
how to apply for pan card in hindi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Pan Card Apply: परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर टैक्स फाइलिंग तक में पैन कार्ड की जरूरत होती है। वित्तीय लेनदेन के लिए भी पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आईटीआर और टीडीएस क्लेम करने के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। 

विज्ञापन


पैन कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के लिए कर सकते हैं। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो हम आपको पैन कार्ड के लिए आवेदन करने के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन


जानिए क्या है तरीका

इस प्रक्रिया से पैन कार्ड बनवाने के लिए घर से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी दफ्तर या कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। इस प्रक्रिया से आपका पैन कार्ड बनकर आपके घर आ जाएगा। पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ फीस भी देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


New Year 2023 Investment: नए साल पर इस सरकारी स्कीम में करें दस हजार रुपये निवेश, गारंटीड मिलेंगे 32.54 लाख

भारतीयों के लिए 110 रुपये फीस है, तो वहीं अगर कोई विदेशी आवेदन करता है तो उसे 864 रुपये देने होंगे। जीएसटी चार्ज अलग से लिया जा सकता है। आपको पेमेंट ऑनलाइन तरीके से करना होगा। नेट बैंकिंग और डेबिट क्रेडिट कार्ड की मदद से पेमेंट कर सकते हैं। 

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड पर पता ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे करें अपडेट? इन तरीकों से मिनटों में हो जाएगा काम

पैन कार्ड के आवेदन के लिए आप 'Protean' की वेबसाइट पर जाएं। 
वेबसाइट पर 'न्यू पैन' के विकल्प पर क्लिक करिए।
इसके बाद आप वहां पर पैन फॉर्म 49A में अपनी जानकारी भरिए और सबमिट कर दीजिए
आवेदन करने के बाद आपको दस्तावेज देने होंगे। 
नए पेज पर आप दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको अटेस्टेड डॉक्यूमेंट 'Protean' को भेजनी होगी।
सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो आपका पैन कार्ड बनाने के लिए प्रॉसेस को पूरा किया जाएगा।
आपको पैन कार्ड 10 दिनों में जारी कर दिया जाएगा और पैन कार्ड डाकघर के माध्यम से आपके घर आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed