Monsoon Tips: मानसून के सीजन में ऑफिस या स्कूल जाते समय जरूर कैरी करें अपने साथ ये चीजें
मानसून के सीजन में बाहर निकलने से पहले आपको कुछ तैयारियां करनी जरूरी हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको बरसात के सीजन मे अपने साथ जरूर कैरी करना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून का सीजन चल रहा है। यह सीजन गर्मी से राहत लेकर आता है। हालांकि, बरसात के इस सीजन में हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम जब ऑफिस या स्कूल जा रहे होते हैं और अचानक रास्ते में बारिश शुरू हो जाती है ऐसे में भीगने से कपड़े तो खराब होते हैं, कई बार तो मोबाइल या ईयरबड में पानी चले जाने से उनमें भी दिक्कतें आ जाती हैं। इन आम समस्याओं का सामना हमें कई बार करना पड़ता है। बरसात के सीजन में हमें खुद और अपने सामान को भीगने से बचाना होता है। भीगकर ऑफिस या स्कूल जाना काफी असुविधाजनक होता है साथ ही इससे बीमार पड़ने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इस कारण मानसून के सीजन में बाहर निकलने से पहले आपको कुछ तैयारियां करनी जरूरी हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको बरसात के सीजन मे अपने साथ जरूर कैरी करना चाहिए।
छाता
बरसात के सीजन में अगर आप बाहर निकल रहे हैं तो छाता अपने साथ जरूर कैरी करें। अच्छी क्वालिटी का मजबूत और फोल्ड करने वाला छाता आपके बैग में आसानी से आ सकता है। अगर रास्ते में अचानक बरसात शुरू हो जाती है तो इसकी सहायता से आसानी से अपने आप को भीगने से बचा सकते हैं।
रेनकोट
अगर आप टू-व्हीलर से सफर कर रहे हैं तो अपने साथ रेनकोट जरूर साथ रखें। रास्ते में अगर अचानक बारिश शुरू हो जाती है तो रेनकोट को पहनकर आप बारिश से बच सकते हैं। बरसात के सीजन में ये आपके शरीर को अच्छे से कवर करने का काम करता है।
वाटप्रूफ बैग या कवर
ऑफिस या स्कूल जाते समय हम अपने बैग में लैपटॉप, मोबाइल, डॉक्यूमेंट्स या किताबें रखते हैं। अचानक रास्ते में बारिश के शुरू होने से बैग के गीले होने से उसके अंदर के जरूरी सामान भीग सकते हैं। इस कारण आपके पास वाटप्रूफ बैग या रेन कवर का होना जरूरी है।
टॉवल या हैंकी
बरसात के सीजन में आपको अपने बैग में टॉवल या हैंकी कैरी करनी चाहिए। बारिश के मौसम में भीगने के बाद आप इसकी मदद से अपने चेहरे, बाल, मोबाइल आदि को साफ कर सकते हैं।