थोड़ा बचकर कहीं आप तो नहीं करते प्रैंक? वीडियो में देखें कैसे लड़की को प्रैंक पड़ा भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल लोग मोबाइल पर कई तरह के वीडियो देखते हैं, इनमें कॉमेडी वीडियो खासतौर पर लोगों को खूब पसंद आते हैं। इसके अलावा लोग प्रैंक वीडियो भी खूब देखते हैं, जिनमें कोई लड़का या लड़की कुछ ऐसी चीजें करते हुए नजर आते हैं जो आपको खूब हंसी दिलवा देती है, और कई वीडियो को देखकर तो लोग हंस-हंसकर लोटपोट तक हो जाते हैं। पर कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर आप कोई न कोई सीख भी लेते होंगे? इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है....
क्या है वीडियो में?
दरअसल, अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो इसमें नजर आता है कि कैसे एक लड़की को प्रैंक करना भारी पड़ गया। ये वीडियो दिल्ली में स्थित कनॉट प्लेस का बताया जा रहा है है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की प्रैंक के चक्कर में एक लड़के से झगड़ने लगती है। होता है कुछ ऐसा है कि पहले लड़की प्रैंक के चक्कर में लड़के के ऊपर कोल्ड ड्रिंक गिरा देती है।
फिर लड़की लड़के से माफी तो नहीं मांगती और उल्टा उसी को सुनाने लगती है। इसके बाद मामला और बिगड़ जाता है और फिर लड़की लड़के को थप्पड़ तक मार देती है। ऐसे में लड़का थोड़ी देर तो बर्दाश करता है, लेकिन फिर लड़का भी लड़की को थपड़ मार देता है।
इसके बाद वहां पर भीड़ जमा हो जाती है और लोग इस झगड़े का वीडियो बनाने लगते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
आप वीडियो यहां देख सकते हैं:-
The incident took place in Connaught Place, Delhi where there was a confrontation between a boy from Bijnor and a Delhi girl who hit each other and spilled the drink of the lady - this is how she overreacted and got a good taste of equality
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 16, 2023
The girl along with her team were… pic.twitter.com/eafaxcpvL6
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वहीं, इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।