फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   LIC Jeevan Utsav Invest in new life insurance policy today get over 5 percent annual interest

LIC Jeevan Utsav: आज ही निवेश कीजिए एलआईसी की नई जीवन बीमा पॉलिसी में, पाइए 5.5 प्रतिशत सालाना ब्याज

Wed, 24 Jan 2024 05:24 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Wed, 24 Jan 2024 05:24 PM IST
सार

एलआईसी जीवन उत्सव योजना में आठ वर्ष से लेकर 65 वर्ष की आयु तक निवेश किया जा सकता है, जबकि इस योजना के प्रीमियम का भुगतान सिर्फ 5 वर्ष से लेकर 16 वर्ष के बीच किया जाएगा।

विज्ञापन
LIC Jeevan Utsav Invest in new life insurance policy today get over 5 percent annual interest
LIC Jeevan Utsav - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय जीवन बीमा (एलआईसी) ने बीते 29 नवंबर 2023 को 'एलआईसी जीवन उत्सव' नाम से एक अनूठी बीमा पॉलिसी शुरू की है। इस पॉलिसी ने लोगों और मीडिया दोनों का ध्यान आकर्षित किया है। यह एलआईसी की उन योजनाओं में से एक हैं, जिसने एक महीने के भीतर एक लाख पॉलिसी होल्डर्स का रिकॉर्ड बनाया है। एलआईसी अपनी इस पॉलिसी के जरिए लोगों को गारंटीड रिटर्न देने का दावा करता है। एलआईसी की यह योजना लोगों को 10% इनकम बेनिफिट का लाभ भी देती हैं। आइए इस पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन


किसे मिल सकता है लाभ?

  • एलआईसी जीवन उत्सव योजना में आठ वर्ष से लेकर 65 वर्ष की आयु तक निवेश किया जा सकता है, जबकि इस योजना के प्रीमियम का भुगतान सिर्फ 5 वर्ष से लेकर 16 वर्ष के बीच किया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • आपको इस योजना के तहत कितना रिटर्न मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने कितने समय के लिए प्लान में निवेश किया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस पॉलिसी में निवेश करने वाले लोगों को कम से कम पांच लाख रुपए की बीमित राशि प्राप्त होगी। 
  • इस पॉलिसी में निवेश करने के लिए लोगों को दो तरह के विकल्प दिए गए हैं: पहला नियमित आय के अनुसार और दूसरा फ्लेक्सी इनकम के लिए।
  • एलआईसी जीवन उत्सव प्लान में लोगों को टर्म और लाइफ इंश्योरेंस दोनों का लाभ मिलता है।
  • जिस तरह टर्म इंश्योरेंस में पॉलिसी धारक को पूरे जीवन के लिए बीमा कवरेज का फायदा मिलता है, ठीक उसी तरह इस पॉलिसी में लोगों को एक सीमित समय के लिए नहीं बल्कि पूरे जीवन के लिए बीमा कवरेज का लाभ मिलता है


कैसे काम करती है ये पॉलिसी? 
एलआईसी से मिली जानकारी के मुताबिक, पॉलिसी लेने वाले ग्राहक की ओर से चुनी गई मूल बीमा राशि का जो 10 प्रतिशत चयनित प्रीमियम का भुगतान है वो तय अवधि के आधार पर 11वें साल से शुरू होता है।

आइए इसे उदाहरण से समझते हैं- 
कोई एक पॉलिसीधारक, जिसने शुरुआत में 16 साल की प्रीमियम अवधि के साथ 16 लाख रुपए की बीमा राशि लेने का फैसला किया हो। भले ही यह पॉलिसीधारक केवल 5 वर्षों के लिए प्रीमियम का भुगतान करने में सक्षम हो तब भी उस बीमाधारक को सभी जोखिम और उत्तरजीविता के लाभ मिलेंगे। उसे वे सभी लाभ मिलेंगे जो उस पॉलिसीधारक को देय होते हैं जिसने शुरुआत में 5 लाख रुपये की पॉलिसी चुनी थी और प्रीमियम अवधि के सभी 16 वर्षों के लिए भुगतान किया था।

यह इस सिद्धांत पर आधारित है कि उसकी भुगतान की गई बीमा राशि की गणना भुगतान किए जाने वाले कुल प्रीमियम में भुगतान किए गए प्रीमियम की राशि से गुणा करने पर 5 लाख रुपए यानी (16*5/16) होगी। यहां तक कि 2 लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए से कम तक के भुगतान वाली बीमा राशि पॉलिसियों के लिए भी इसी व्यवहार्यता गणना के आधार पर कम पैमाने पर आनुपातिक लाभ प्रदान किए जाते हैं।



एक और उदाहरण से समझें तो जैसे आपने 5 से 8 साल के लिए प्रीमियम का भुगतान करना चुना है, तब इसी स्थिति में आपका भुगतान 11वें साल से शुरू होगा। हालांकि अगर आपने एक लंबी अवधि यानी 10 वर्ष का समय चुना है, तो आपका इनकम बेनिफिट 13वें पॉलिसी ईयर से शुरू होगी।

ग्राहकों को इतने प्रतिशत का मिल रहा ब्याज 
एलआईसी जीवन उत्सव पॉलिसी में निवेश करने पर सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत के ब्याज दर का लाभ निवेशकों को मिलता है। यह ब्याज उन्हें दो पेमेंट विकल्प को स्थगित करने और बचे शेयर पर मिल रहा है। इस योजना के तहत ग्राहकों को एकमुश्त मैच्योरिटी का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में यह पॉलिसी एक मनी बैक प्लान की तरह काम करती है, जिसमें आपको समय-समय पर पैसे मिलेंगे। फ्लेक्सी इनकम के विकल्प के मामले में निवेशकों को हर साल के अंत में 10 फीसदी तक के तगड़े ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

मृतकों के परिजनों को मिल रहा ये खास फायदा
एलआईसी जीवन उत्सव पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक के परिजनों को डेथ बेनिफिट का भी लाभ मिल रहा है। जैसे अगर किसी पॉलिसीधारक की समय से पहले मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में नॉमिनी को बीमा राशि के अलावा अतिरिक्त इनकम का भी लाभ मिलेगा। यह भुगतान हर वर्ष के हिसाब से 40 हजार रुपए के बराबर हो सकता है। इस वजह से डेथ बेनिफिट के केस में पॉलिसीधारक के परिजनों को सालाना प्रीमियम पर सात गुना तक रिटर्न मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed