IRCTC Tour Package: गोवा घूमने की बना रहे हैं प्लानिंग, तो बुक कर लें आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज, जानें किराया
गोवा लंबे समय तक पूर्तगाली शासन के अधीन रहा। इस कारण गोवा की संस्कृति में पुर्तगाली शासन का प्रभाव दिखता है। गोवा के कई समुद्र बीच पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
विस्तार
अगर आप गोवा में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए टूर पैकेज लेकर आया है। हर साल देश विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक गोवा में घूमने के लिए आते हैं। गोवा लंबे समय तक पूर्तगाली शासन के अधीन रहा। इस कारण गोवा की संस्कृति में पुर्तगाली शासन का प्रभाव दिखता है। गोवा के कई समुद्र बीच पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहां के सीफूड और खानपान भी काफी प्रसिद्ध है। गोवा अपनी नाइटलाइफ, मनोरंजन और कार्निवल के लिए भी काफी जाना जाता है। यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में लोगों को गोवा की ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के गोवा टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम GOA DELIGHT है। गोवा टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा कुल 3 रातों और 4 दिनों तक कराई जाएगी। इस टूर का पैकेज कोड SHA03 है। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।
आईआरसीटीसी के गोवा टूर पैकेज की शुरुआत 20 मार्च, 2025 को हैदराबाद से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। ऐसे में आपको फ्लाइट के माध्यम से गोवा ले जाया जाएगा। पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी मिलेगी।
Holi 2025: होली पर किसी को जबरदस्ती लगा रहे हैं रंग, तो जाना पड़ सकता है जेल, जरूर जान लें ये नियम
वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए बस का इंतजाम भी किया गया है। यात्रा के दौरान आपके खाने पीने की सुविधा की गई है। इसके अलावा रुकने के लिए होटल का इंतजाम भी आईआरसीटीसी ने कर रखा है।
अकेले यात्रा करने पर आपको 24,485 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 20,000 रुपये किराया देना है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 19,625 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।