फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली पर किसी को जबरदस्ती लगा रहे हैं रंग, तो जाना पड़ सकता है जेल, जरूर जान लें ये नियम

Fri, 14 Mar 2025 05:19 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 14 Mar 2025 05:19 AM IST
सार

कई लोग इस दिन दूसरे लोगों को पकड़कर जबरदस्ती रंग लगा देते हैं। भाईचारा का संदेश देने वाले इस त्योहार पर जब कोई किसी को जबरदस्ती रंग लगाता है तो यह व्यक्ति के निजी अधिकारों का उल्लंघन होता है।

विज्ञापन
Holi 2025 Laws For Applying Forced Colors On Someone
Holi 2025 Laws For Applying Forced Colors On Someone - फोटो : Adobe Stock

Holi 2025 Laws For Applying Forced Colors On Someone: कल 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। इस दिन पूरा देश रंग में सराबोर होता है। वहीं होली के दिन कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा कई लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। कई लोग इस दिन दूसरे लोगों को पकड़कर जबरदस्ती रंग लगा देते हैं।



भाईचारा का संदेश देने वाले इस त्योहार पर जब कोई किसी को जबरदस्ती रंग लगाता है तो यह व्यक्ति के निजी अधिकारों का उल्लंघन होता है। जबरदस्ती रंग लगाने की यह प्रवृत्ति महिलाओं, बच्चों या किसी संवेदनशील त्वचा वाले इंसानों के लिए समस्या पैदा कर सकती है। अगर आप भी होली पर किसी को जबरदस्ती रंग लगा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए वरना आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Holi 2025 Laws For Applying Forced Colors On Someone
Holi 2025 Laws For Applying Forced Colors On Someone - फोटो : Adobe Stock

होली के दिन किसी को जबरदस्ती रंग लगाना कानूनन गलत है। अगर होली के दिन किसी को जबरदस्ती रंग लगाकर उसको नुकसान पहुंचाया जाता है तो ऐसी स्थिति में बीएनएस की धारा 125 के तहत 5 हजार रुपये का जुर्माना या 1 साल की जेल हो सकती है या फिर दोनों एक साथ हो सकता है। 

Holi 2025 Laws For Applying Forced Colors On Someone
Holi 2025 Laws For Applying Forced Colors On Someone - फोटो : Adobe stock

वहीं होली के दिन अगर किसी महिला को जबरदस्ती रंग लगाया जाता है तो ऐसी स्थिति में बीएनएस की धारा 79 के तहत महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में संबंधित व्यक्ति के ऊपर केस दर्ज किया जा सकता है। 

Holi 2025: होली पर किसान इस स्कीम में करें आवेदन, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Laws For Applying Forced Colors On Someone
Holi 2025 Laws For Applying Forced Colors On Someone - फोटो : Adobe stock

इसमें संबंधित व्यक्ति को 3 साल की जेल हो सकती है या उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं अगर कोई होली के दिन किसी का रास्ता रोककर जबरदस्ती रंग लगाता है या उसको परेशान करता है तो इसमें बीएनएस की धारा 345 के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Holi 2025 Laws For Applying Forced Colors On Someone
Holi 2025 Laws For Applying Forced Colors On Someone - फोटो : AdobeStock

इसमें व्यक्ति को 1 साल की जेल हो सकती है या 5 हजार रुपये का जुर्माना लिया जा सकता है या फिर दोनों सजाएं हो सकती हैं। वहीं कोई अगर जबरदस्ती रंग लगाने के साथ किसी के साथ मारपीट भी करता है तो बीएनएस की धारा 150 के तहत केस दर्ज करके 10 साल की सजा हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed