Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Inverter Battery Not Lasting Long? 4 Reasons It Fails In Summer And Easy Fixes

Inverter Battery: बिजली कटौती के बीच ऐसे बढ़ाएं इन्वर्टर बैटरी का बैकअप? जान लें टिप्स

Tue, 26 May 2026 01:26 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 26 May 2026 01:26 PM IST
सार

Inverter battery ka backup kaise badhaye: गर्मियों में बिजली कटौती के दौरान इन्वर्टर बैटरी का जल्दी डाउन होना एक आम समस्या है। आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजहें क्या हैं और किन आसान उपायों को अपनाकर बैटरी का बैकअप बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
Inverter Battery Not Lasting Long? 4 Reasons It Fails In Summer And Easy Fixes
Inverter Battery Tips - फोटो : AI Generated

विस्तार

Inverter backup kyon nahin deta hai: मई का महीना चल रहा है। देश के अधिकांश इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इस दौरान बिजली की कटौती कई बार होती है। इस कारण इन्वर्टर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। हालांकि, कई लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि बिजली जाते ही उनका इन्वर्टर कुछ ही देर में जवाब दे देता है। अक्सर इसकी वजह बैटरी की खराब स्थिति, सही मेंटेनेंस न होना या ओवरलोडिंग की समस्या हो सकती है। खासकर गर्मियों में बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इस कारण इसकी नियमित जांच बेहद जरूरी हो जाती है। सही देखभाल से बिजली कटौती के दौरान भी इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चल सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन्वर्टर बैटरी में पानी का स्तर कम होने से बैकअप क्यों घटता है?

  • इन्वर्टर बैटरी जल्दी डाउन होने के पीछे की एक बड़ी वजह बैटरी में पानी का स्तर कम होना भी माना जाता है।
  • इन्वर्टर बैटरियों में एक निश्चित समय अंतराल पर डिस्टिल्ड वॉटर डालना जरूरी होता है।
  • अगर पानी का स्तर कम हो जाए तो बैटरी की क्षमता घट सकती है और बैकअप भी कम मिलने लगता है।
  • इस कारण आपको समय समय पर बैटरी का वॉटर लेवल जरूर चेक करना चाहिए।
  • बैटरी में हमेशा डिस्टिल्ड वॉटर का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से इन्वर्टर बैटरी जल्दी डिस्चार्ज कैसे होती है?

  • ओवरलोडिंग भी इन्वर्टर बैटरी की परफॉर्मेंस को प्रभावित करने का काम करती है।
  • कई लोग बिजली जाने पर एक साथ पंखा, कूलर, टीवी और अन्य उपकरण चला देते हैं।
  • इससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है।
  • बिजली कटौती होने पर जरूरी उपकरणों का ही इस्तेमाल करें।
  • इससे बैटरी का बैकअप समय बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

इन्वर्टर बैटरी टर्मिनल की सफाई क्यों जरूरी है?

  • बैटरी की सफाई भी काफी जरूरी होती है।
  • लंबे समय तक धूल और गंदगी जमा होने से बैटरी के टर्मिनल कमजोर पड़ सकते हैं।
  • इससे चार्जिंग सही ढंग से नहीं हो पाती है।
  • इस कारण समय-समय पर बैटरी टर्मिनल की सफाई जरूरी है।
  • हालांकि, इस दौरान अपनी सुरक्षा का खास ध्यान रखें।

पुरानी इन्वर्टर बैटरी बार-बार डाउन हो तो क्या करें?

  • इन्वर्टर बैटरी पुरानी हो चुकी है और बार-बार जल्दी डाउन हो रही है, तो उसकी सर्विसिंग कराना जरूरी है।
  • अगर इसके बाद भी समस्या बनी रहती है, तो आप बैटरी बदलवा भी सकते हैं।
  • सही देखभाल अपनाकर बिजली कटौती के समय भी आप इन्वर्टर का लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed