फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Inverter Battery Draining Fast Know What Are The Major Reasons Behind Early Battery Failure

Inverter: इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खराब क्यों होती है? जानिए क्या हैं प्रमुख वजहें

Tue, 02 Jun 2026 08:36 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 08:36 PM IST
सार

Inverter Battery Jaldi Kharab Kyo Hoti Hai: आज हम आपको कुछ सामान्य गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खराब होती है। 

विज्ञापन
Inverter Battery Draining Fast Know What Are The Major Reasons Behind Early Battery Failure
इन्वर्टर बैटरी - फोटो : AI Generated

विस्तार

Common inverter problems and solutions: इन्वर्टर आज के समय में घरों की जरूरत बन चुका है। बिजली कटौती के समय यह लगातार घर के भीतर बिजली की आपूर्ति करने का काम करता है। हालांकि, अक्सर कई लोग शिकायत करते हैं कि उनकी इन्वर्टर बैटरी अपेक्षा से काफी पहले ही खराब हो जाती है। ऐसे में आपको बैटरी के खराब होने के कुछ प्रमुख कारणों के बारे में जानना जरूरी है। इससे आप अपनी इन्वर्टर बैटरी की लाइफ को बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

इन्वर्टर बैटरी जल्दी खराब क्यों होती है?

• इन्वर्टर बैटरी के जल्दी खराब होने का एक बड़ा कारण उसका ठीक रखरखाव न करना है।
• कई बार लोग बैटरी में पानी के स्तर की जांच नहीं करते हैं।
• अगर पानी का स्तर कम हो जाता है, तो बैटरी के खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
• कई लोग महीनों तक बैटरी में पानी की जांच नहीं करते हैं।
• इसका सीधा असर उसकी परफॉर्मेंस और लाइफस्पैन पर पड़ता है।

ओवरलोडिंग बैटरी को कैसे प्रभावित करती है?

• वहीं दूसरी प्रमुख वजह ओवरलोडिंग है।
• अगर इन्वर्टर की निर्धारित क्षमता से अधिक उपकरणों को एक साथ चलाया जाता है, तो इससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
• इससे बैटरी की कार्यक्षमता सीधे तौर पर प्रभावित होती है।
• आपको इन्वर्टर की क्षमता के अनुसार ही उपकरणों का इस्तेमाल करना चाहिए।

बैटरी रखने की जगह है महत्वपूर्ण?

• अगर आप बैटरी को किसी अत्यधिक गर्म या खराब वेंटिलेशन वाली जगह पर रखते हैं, तो यह उसके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
• इससे बैटरी की कार्यक्षमता घट सकती है।

बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?

• आपको सही क्षमता वाला इन्वर्टर चुनना चाहिए।
• इससे उसकी लाइफस्पैन बढ़ सकती है।
• समय-समय पर टर्मिनलों की सफाई करनी भी जरूरी है।
• पानी का स्तर जांचना और बैटरी की हेल्थ मॉनिटर करना भी काफी जरूरी काम है।
• अगर आप ये छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे बैटरी लंबे समय तक अच्छा परफॉर्म करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed