फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   indian railways introduced new scheme in which passenger could get food in only 20 rupees

Indian Railways: ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा सिर्फ 20 रुपये में पेटभर खाना, जानिए क्या है रेलवे की योजना

Sat, 16 Dec 2023 06:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 06:57 PM IST
सार

भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की गई है। अब ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री बेहद कम पैसे में ही भरपेट खाना खा सकते हैं। 

विज्ञापन
indian railways introduced new scheme in which passenger could get food in only 20 rupees
indian railways introduced new scheme in which passenger could get food in only 20 rupees - फोटो : iStock

विस्तार

Indian Railways: भारतीय रेलवे (Indian Railways) एशिया का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या करीब आठ हजार है। भारत में हर दिन करीब ढाई करोड़ लोग ट्रेनों में यात्रा करते हैं। ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों को कई सुविधाएं भी मिलती हैं। आईआरसीटीसी यात्रा के दौरान खाने की भी व्यवस्था करता है। हालांकि खाने की कीमतों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। हालांकि यात्रियों के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने नई योजना शुरू की है। इसमें मात्र रुपये में भरपेट खाना मिल जाएगा। 

विज्ञापन


जानिए क्या है योजना

भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की गई है। अब ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री बेहद कम पैसे में ही भरपेट खाना खा सकते हैं। भारतीय रेलवे की इस नई योजना के तहत सिर्फ 20 रुपये और 50 रुपये में खाने के पैकेट यात्रियों के लिए उपलब्ध कराएगा। भारतीय रेल नेटवर्क काफी बड़ा है, जिसमें लंबी दूरी तक लोग यात्रा करते हैं। 
विज्ञापन

 
ट्रेन में यात्रा करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह योजना काभी लाभकारी है। खान का पैकेट 350 ग्राम का होगा, जिसमें अलग-अलग व्यंजन होंगे। दक्षिण से लेकर उत्तर तक के यात्रियों के लिए इसमें विशेष खाने का इंतजाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काम की बात: 31 दिसंबर तक निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी


भारतीय रेलवे ने इस योजना की शुरुआत करने के लिए 64 रेलवे स्टेशनों का चुनाव किया है। छह महीनों तक इन स्टेशनों पर ट्रायल के तौर पर इस योजना को शुरू किया जाएगा। इसके बाद यह योजान बाकी स्टेशनों पर भी लागू की जाएगी। इस स्कीम से सबसे अधिक फायदा जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को होगा।

PM Kisan Yojana: आप भी हर साल पाना चाहते हैं 6 हजार रुपये, तो इस स्कीम में तुरंत करें आवेदन

यात्रियों को बेहद कम दाम में भरपेट खाना मिल जाएगा। रेलवे की तरफ से यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इस नई योजना के तहत खाने के स्टॉल जनरल बोगी के सामने होंगे ताकि यात्रियों को ज्यादा चलना न पड़े, उन्हें असुविधा न हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed