फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Important Safety Tips for Women Before Taking a Cab Ride

जानना जरूरी: कैब में सफर करने से पहले महिलाएं जरूर जान लें ये सेफ्टी टिप्स, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

Sun, 29 Jun 2025 08:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 29 Jun 2025 08:24 PM IST
सार

समय समय पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े होते रहते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि रात के समय सूनसान रास्तों पर कैब में महिलाओं को छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Important Safety Tips for Women Before Taking a Cab Ride
Safety Tips for Women Before Taking a Cab Ride - फोटो : AdobeStock

विस्तार

आज के दौर मे महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस कारण महिलाओं का अकेले सफर करना आम बात हो गई है। विभिन्न कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों ने उनके इस सफर को और भी ज्यादा आसान बना दिया है। कैब से ऑफिस, कॉलेज, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जाना एक सुविधाजनक विकल्प बन चुका है। हालांकि, समय समय पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े होते रहते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि रात के समय सूनसान रास्तों पर कैब में महिलाओं को छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। इस कारण महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी और एहतियात का बरतना काफी जरूरी है जब वह कैब में सफर करती हैं। आज हम आपको कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान महिलाओं को कैब में सफर करने से पहले रखना चाहिए। 

विज्ञापन

कैब में बठने से पहले आपको ड्राइवर की आइडेंटिटी को चेक करना है। इस दौरान आपको चेक करना है कि एप्लीकेशन में जो ड्राइवर की आइडेंटिटी है वही कैब को भी चला रहा है। ऐसा न हो कि एप में कोई और ड्राइवर दिखा रहा है और कैब में कोई और ड्राइवर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैब के साइड पर उसके मालिक की डिटेल्स लिखी होती है। आपको कैब में बैठने से पहले इसकी फोटो को खींचना है और उसे अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त के पास भेज दें ताकि उनको इस बारे में पता चल सके कि आप किस कैब में सफर कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कैब में सफर करने से पहले ड्राइवर से कहें कि चाइल्ड लॉक हटा दे। इस दौरान उसे यह भी कहें कि विंडो ग्लास को नीचे कर दे। कैब में सफर करने से पहले अपनी लाइव लोकेशन ऑन कर दें और उसे किसी परिजन के साथ शेयर करें ताकि वह आपको ट्रैक कर सके। सबसे जरूरी कैब में सफर करते समय हमेशा सावधान रहें। कानों में ईयरबड लगाकर सोएं न। आपकी इस लापरवाही का गलत फायदा उठाया जा सकता है।

112 इंडिया एप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड पहले से करके रजिस्ट्रेशन कर लें। कैब में सफर करते समय अगर आपको कुछ असहज महसूस होता है तो इस एप में महिला सुरक्षा का एक फीचर होता है उस पर क्लिक करते ही आपके पास कुछ मिनटों में पुलिस सहायता आ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed