फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   How To Get Money Back From Wrong Transfer Account Know Bank Refund Rules

Money Transfer Rule: क्या गलत बैंक खाते में हो गए हैं पैसे ट्रांसफर? तो जान लें कैसे मिल सकते हैं वापस

Mon, 19 Dec 2022 09:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 Dec 2022 09:39 AM IST
विज्ञापन
How To Get Money Back From Wrong Transfer Account Know Bank Refund Rules
पैसे गलत बैंक खाते में ट्रांसफर होने पर कैसे वापस मिल सकते हैं? - फोटो : istock

Bank Rules: आज के समय में आप देखेंगे तो लगभग हर एक काम को करना बेहद आसान हो गया है। घर बैठे लगभग सभी काम हो जाते हैं, शॉपिंग करनी हो, खाना ऑर्डर करना हो, बिजली का बिल भरना हो, देश-विदेश बैठे किसी व्यक्ति से वॉइस या वीडियो कॉल करनी हो आदि सबकुछ एक क्लिक में हो जाता है। यही नहीं, अब किसी को पैसे भेजने के लिए पहले की तरह बैंक नहीं जाना पड़ता क्योंकि अब मोबाइल के जरिए ही लोग ऑनलाइन तरीके से पैसे भेज पाते हैं और वो भी मिनटों में।

विज्ञापन


वहीं, कई बार लोग गलत बैंक खाते में पैसे भेज देते हैं, जिसके कारण वो परेशान होने लगते हैं। पर यहां परेशान होने की जगह पर आपको कुछ काम करने हैं, जिनके जरिए आप गलत खाते में पाए पैसे वापस पा सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन


सबसे पहले करें ये काम

  • आप किसी को पैसे भेज रहे थे और अगर वो किसी गलत बैंक खाते में चले गए हैं, तो आपको सबसे पहला काम ये करना है कि अपने बैंक के मैनेजर से बात करें। उन्हें बताएं कि आपसे पैसे गलत खाते में चले गए हैं और उनके सामने सारे सबूत पेश करें, जो बताते हों कि आपसे गलत खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


ये है प्रोसेस

  • अगर आपसे पैसे अपने ही बैंक के उसी ब्रांच में ट्रांसफर हुए हैं जिसमें आपका भी बैंक खाता है, तो ऐसे में बैंक मध्यस्थता का काम करती है। बैंक उस आदमी (जिसके खाते में गलती से पैसे ट्रांसफर हो गए हैं) को पैसे वापस करने के लिए एक मेल डालती है।


फिर जब वो व्यक्ति अनुमति दे देता है, तो फिर बैंक 7 दिन के अंदर आपका पैसा आपको रिटर्न करवा देता है। जबकि अगर आपका पैसा किसी अन्य बैंक की ब्रांच के किसी बैंक खाते में ट्रांसफर हो गया है, तो आपको उस बैंक के अधिकारियों को अपनी समस्या बतानी होगी।
 

वहीं, जिस व्यक्ति के बैंक खाते में गलती से पैसे ट्रांसफर हुए हैं वो अगर आपके पैसे लौटाने से मना कर देता है। ऐसे में आप उसके खिलाफ एफआईआर करवा सकते हैं। इसके बाद कानून अपना काम करेगा।


फिर जब व्यक्ति आपके पैसे वापस करने के लिए तैयार हो जाता है, तो आपको बैंक में अपने कुछ दस्तावेज की कॉपी, जैसे- आईडी और एड्रेस प्रूफ जमा करवाने होते हैं। इसके बाद आपके पैसे आपको वापस मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed