New Year 2022 Alert: नए साल के नाम पर आपका भी हो सकता है बैंक खाता खाली, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
New Year 2022 Alert: दिसंबर का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है और अब सभी को नए साल का इंतजार है। 2022 के बाद हम साल 2023 में प्रवेश करेंगे। लोग जाते हुए साल को विदा और नए साल का स्वागत भी अलग-अलग अंदाज में करते हैं। कोई घर पर रहकर सेलिब्रेट करता है, कोई दोस्तों संग, तो कोई पार्टी या किसी अन्य तरीके से।
वहीं, क्या आप ये जानते हैं कि नए साल के मौके पर जालसाज भी लोगों को ठगने के अलग-अलग तरीके ढूंढते हैं? शायद नहीं, तो जान लीजिए वरना आपका बैंक खाता आपकी एक छोटी सी गलती के कारण खाली हो सकता है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि नए साल के नाम पर कहीं आप भी ठगी के शिकार न हो, तो आपको कुछ गलतियों को करने से बचना है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
इन बातों का रखें ध्यान:-
फ्रॉड मेल और मैसेज से सावधान
- नया साल बेहद करीब है। ऐसे में जालसाज आपको ईमेल, मैसेज, व्हाट्सएप या अन्य तरीकों से कई लुभावने ऑफर्स भेज सकते हैं, जिनमें सस्ती सेल, कोई गेम खेलने पर कैश प्राइज आदि हो सकता है। पर आपको ध्यान रखना है कि आपको ऐसे किसी ईमेल, मैसेज आदि को बिना जांचे-परखे क्लिक नहीं करना है। वरना आपका बैंक खाता तक खाली हो सकता है।
फ्री पास के लालच से बचकर
- नए साल के मौके पर लोग 31 दिसंबर की रात को पार्टी करने क्लब या अन्य पार्टियों में जाने का प्लान बनाते हैं। जालसाज इस बात का फायदा उठाकर आपको फ्री पास देने जैसे झांसे देते हैं। इसके लिए वो आपको कोई लिंक भेजते हैं और जैसे ही आप इन लिंक पर क्लिक करते हैं तो ये आपका मोबाइल या लैपटॉप हैक करके आपको चपत लगा देते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।
लॉटरी के नाम पर ठगी
- नए साल के मौके पर अगर आपके पास कोई ऐसा मैसेज या ईमेल आए जिसमें आपके बिना कहीं हिस्सा लिए या बिना कोई लॉटरी का टिकट लिए ये कहा जाता हो कि आपकी लॉटरी लगी है आदि। तो आपको भूलकर भी ऐसे ईमेल पर क्लिक नहीं करना है और न इनका जवाब देना है। ये पूरी तरह से फ्रॉड होते हैं।
बैंक ऑफर्स
- कई जालसाज आपको बैंक के नाम पर कई तरह के लुभावने ऑफर्स भेजते हैं। जैसे- प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन, मुफ्त क्रेडिट कार्ड आदि का लालच देते हैं और जरूरतमंद लोग इनमें अपनी रूचि दिखाते हैं। इसके बाद जालसाज उनकी जानकारी लेकर चपत लगाने का काम करते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।