फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Ayushman Card yojana: how to check eligibility and benefits of ayushman ayushman

Ayushman Card Yojana: क्या है आयुष्मान योजना और किसे मिलता है लाभ? एक क्लिक में यहां जानें सबकुछ

Mon, 19 Dec 2022 01:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 Dec 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card yojana: how to check eligibility and benefits of ayushman ayushman
आयुष्मान कार्ड योजना क्या है और कैसे पात्रता चेक कर सकते हैं? - फोटो : Istock

Ayushman Card Benefits: शहर हो या फिर ग्रामीण इलाके, हर जगह पर आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या गरीब वर्ग से आते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', कर दिया गया है। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसमें लाभ मिलते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस योजना के बारे में और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में जानते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

विज्ञापन


पहले योजना को जानिए

  • आयुष्मान योजना एक स्वास्थ्य योजना है, जिसकी शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 मे की थी। वहीं, अब इस योजना से राज्य सरकारें भी जुड़ गई हैं। इस योजना का उद्धेश्य पात्र लोगों को मुफ्त में इलाज मुहैया करवाना है।
  • विज्ञापन


मिलता है ये फायदा

  • आयुष्मान योजना के अंतर्गत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का अपना इलाज मुफ्त में करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1

  • आयुष्मान योजना से अगर आप भी जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी पड़ेगी। इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा।


स्टेप 2

  • अब यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपके मोबाइलन नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा।


स्टेप 3

  • इस ओटीपी को कॉलम में दर्ज करें। फिर आपको पहले वाले विकल्प में अपना राज्य चुन लेना है। इसके बाद आपको दूसरे में अपने राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर से सर्च करना है। इसके बाद आपको अपनी पात्रता पता चल जाएगी और आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed