फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Ayushman Card: how to check eligibility of ayushman card yojana

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है ये खास लाभ, आप भी एक क्लिक में चेक करें अपनी पात्रता

Sat, 17 Dec 2022 01:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Dec 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card: how to check eligibility of ayushman card yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card: शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों तक कई तरह की योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचाया जाता है। इसके लिए एक तरफ केंद्र सरकार तो दूसरी तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर काम करती हैं। इनके द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, जैसे- पेंशन, बीमा, राशन, आवास, भत्ता, रोजगार, शिक्षा आदि योजनाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन


ठीक इसी तरह केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना को चलाया जाता है, जिसमें आयुष्मान कार्ड बनवाकर कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है। हालांकि, अब इस योजना में राज्य सरकारें भी जुड़ रही हैं। ऐसे में अगर आप भी ये आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी पात्रता चेक करें। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन


ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान योजना से जुड़कर 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी है। ऐसे में आपको सबसे पहले आयुष्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


स्टेप 2

  • इसके बाद आपको 'Am I Eligible' का विकल्प दिखेगा, जिस पर क्लिक करें और फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। इसको यहां दर्ज कर दें।


स्टेप 3

  • अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जिसमें से आपको पहले वाले में अपना राज्य चुन लेना है जहां के आप निवासी हैं। इसके बाद दूसरे वाले विकल्प में अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करें।


स्टेप 4

  • फिर आप देखेंगे कि आपको अपनी पात्रता पता चल जाएगी। अगर आप पात्र हैं तो आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और फिर सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed