फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Zhang Xue Sets World Record by Riding Motorcycle 40.74 Km on Water

चीन के झांग शुए का अनोखा कारनामा: पानी पर 40.74 किमी बाइक दौड़ाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, 17 साल पुराना सपना पूरा

Mon, 26 Oct 2026 09:43 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 26 Oct 2026 09:43 PM IST
सार

  • चीन की एक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी के संस्थापक झांग शुए ने मॉडिफाइड MX450 बाइक से पानी में 40.74 किलोमीटर की दूरी तय कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने 31.8 किलोमीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

विज्ञापन
Zhang Xue Sets World Record by Riding Motorcycle 40.74 Km on Water
पानी पर दौड़ती बाइक - फोटो : @iChongqing_CIMC (Videograb)

विस्तार

चीन की मोटरसाइकिल बनाने वाली एक कंपनी के संस्थापक झांग शुए ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने मॉडिफाइड MX450 मोटरसाइकिल की मदद से पानी में 40.74 किलोमीटर की दूरी तय की। इसके साथ ही उन्होंने इस श्रेणी में पहले से दर्ज 31.8 किलोमीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड रविवार को मध्य चीन के हुनान प्रांत के हुआइहुआ शहर के मयांग मियाओ स्वायत्त काउंटी में बनाया गया, जो झांग शुए का गृहनगर भी है।
विज्ञापन
Trending Videos

छह लैप में पूरी की 40.74 किलोमीटर की दूरी
रिकॉर्ड बनाने के लिए झांग शुए ने सुबह 11 बजे एक चौड़ी नदी में निर्धारित जलमार्ग पर अपनी यात्रा शुरू की। इस चुनौती के दौरान उन्होंने छह लैप पूरे किए और बिना किसी बड़ी बाधा के फिनिश लाइन तक पहुंचे। इस प्रयास के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नदी में रेस्क्यू बोट तैनात थीं और मेडिकल टीम भी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी। वहीं, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर जीपीएस ट्रैकिंग, समय से जुड़े आंकड़ों और वीडियो-ऑडियो रिकॉर्ड की जांच की। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक श्योंग वेन ने मौके पर ही इस रिकॉर्ड की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पानी पर चलने के लिए बाइक में किए गए खास बदलाव
  • इस उपलब्धि के लिए झांग शुए ने सामान्य मोटरसाइकिल के बजाय मॉडिफाइड MX450 का इस्तेमाल किया।
  • बाइक को पानी पर संतुलन बनाए रखने और लंबे समय तक चलने योग्य बनाने के लिए उसमें विशेष फ्लोटेशन स्ट्रक्चर और वाटरप्रूफिंग की व्यवस्था की गई थी।
  • पानी में तेज मोड़ लेना, बाइक का संतुलन बनाए रखना और लंबे समय तक शारीरिक थकान से जूझना इस चुनौती के सबसे कठिन पहलुओं में शामिल था।
  • झांग की टीम ने इस प्रयास की तैयारी में करीब पांच महीने लगाए।
  • इस दौरान बाइक की उछाल क्षमता, वाटरप्रूफ सीलिंग और इंजन की शक्ति के अनुरूप तकनीकी बदलावों पर काम किया गया।
  • टीम ने कई बार पानी में परीक्षण किए और स्थिरता से जुड़ी समस्याओं को दूर किया।

17 साल पहले भी की थी कोशिश, चारों प्रयास रहे थे असफल
झांग शुए के लिए यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि 17 साल पुरानी कोशिश की सफलता भी है। उन्होंने महज 22 वर्ष की उम्र में पहली बार मोटरसाइकिल से पानी पर चलने का प्रयास किया था। हालांकि, उस समय बाइक की तकनीक और डिजाइन सीमित होने के कारण उनके चारों प्रयास असफल रहे थे। उन कोशिशों में वह अधिकतम 20 मीटर की दूरी ही तय कर पाए थे। लंबे समय बाद आधुनिक तकनीक, बेहतर डिजाइन और लगातार परीक्षणों की मदद से उन्होंने अपने पुराने लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed