फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's Greco-Roman wrestlers continued to disappoint at the World Championships result and highlights

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों का निराशाजनक प्रदर्शन, सुनील कुमार शुरुआती दौर में बाहर

Mon, 26 Oct 2026 05:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 26 Oct 2026 05:24 PM IST
सार

  • भारतीय ग्रीको-रोमन पहलवानों का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा।
  • सुनील कुमार सहित तीन पहलवानों को अपने-अपने भार वर्ग में पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
India's Greco-Roman wrestlers continued to disappoint at the World Championships result and highlights
कुश्ती - फोटो : Adobe

विस्तार

भारतीय ग्रीको-रोमन पहलवानों का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता सुनील कुमार सहित तीन पहलवानों को अपने-अपने भार वर्ग में पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। हाल में दो एशियाई खेलों के पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान बने सुनील से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन निष्क्रियता के लिए पार टेरे स्थिति में डाले जाने के बाद उन्हें 87 किलोग्राम वर्ग के इस मुकाबले में नॉर्वे के एक्सौस मुकुबू से तकनीकी श्रेष्ठता (0-9) से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अन्य खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन
यह मुकाबला पूरे एक राउंड भी नहीं चला जिससे भारतीय खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन का पता चलता है। भारत के अन्य खिलाड़ियों में साहिल (63 किलोग्राम) और सचिन सहरावत (67 किलोग्राम) भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। साहिल क्वालिफाइंग राउंड में बुल्गारिया के एडमंड आर्मेन नाजारियन से 0-7 से, जबकि सहरावत दक्षिण कोरिया के हांजे चुंग से 5-6 से हार गए।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में ललित ही पदक जीतने के करीब पहुंचे थे। उन्हें 55 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक के प्लेऑफ में हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed