फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Aditya eases into gold medal bout against Magomedov of Russia at World Boxing U-19 Championships

अंडर-19 चैंपियनशिप: आदित्य ने विश्व मुक्केबाजी के फाइनल में बनाई जगह, खिताबी मैच में मागोमेदोव से होगी भिड़ंत

Mon, 26 Oct 2026 08:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 26 Oct 2026 08:04 PM IST
सार

  • भारतीय युवा मुक्केबाज आदित्य ने अंडर-19 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है।
  • आदित्य ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में निहात गासिमोव को हराया।
  • आदित्य का अब खिताबी मुकाबले में सामना रूस के इस्लाम मागोमेदोव से होगा।

विज्ञापन
Aditya eases into gold medal bout against Magomedov of Russia at World Boxing U-19 Championships
आदित्य - फोटो : BFI Media

विस्तार

आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में चल रही विश्व मुक्केबाजी अंडर-19 चैंपियनशिप के पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में अजरबेजान के निहात गासिमोव को हराकर फाइनल में जगह बनाई और इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय मुक्केबाज बने। एशियाई अंडर-19 चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आदित्य ने रविवार रात तीनों राउंड में दबदबा बनाए रखा और जजों ने उनके पक्ष में 5-0 का फैसला सुनाया। अब स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना रूस के इस्लाम मागोमेदोव से होगा।
विज्ञापन


अन्य भारतीयों के नतीजे 
इससे पहले मेघा श्योकंद ने महिला 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में किर्गिस्तान की मेरिम चिनीबेकोवा को आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) के आधार पर हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले रविवार शाम महिला 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में हर्षिका ने अमेरिका की लॉरिन एलमोर को कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उन्हें 2-3 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें कांस्य पदक मिला। इससे पहले प्राची टोकस को भी महिला 80 किग्रा से अधिक भार वर्ग के सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed