फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   yuvraj singh says respect kohli and anushka's persnal life

कोहली-अनुष्का मामले में अब युवराज की हुई इंट्री

Tue, 31 Mar 2015 03:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 Mar 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh says respect kohli and anushka's persnal life

वर्ल्ड कप 2015 में टीम इंडिया के हीरो माने गए विराट कोहली ने शुरुआती मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जो शतकीय आतिशी पारी खेली थी। उसके बाद भारतीय प्रशंसकों का उन पर भरोसा और बढ गया था। विराट को दिल में बसाकर पूरा देश उम्मीद कर रहा था कि कोहली ही टीम इंडिया को दुबारा वर्ल्ड कप जीता सकते है। लेकिन उसके बाद जिस कदर उनका परफार्मेंस गिरा। वह खराब फॉर्म से आखिर तक निकल नहीं पाए। नतीजन जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी वह फ्लॉप हो गए।

विज्ञापन


सिडनी में हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में कोहली मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। प्रशंसकों को उन पर अच्छा खेलने की आशा थी इस कारण गुस्सा स्वभाविक भी था। लेकिन उस वक्त सिडनी में स्टेडियम में कोहली की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का भी मौजूद थी। उनके जल्दी आउट होने के बाद लोगों का गुस्सा कोहली और अनुष्का पर बरसा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक हर जगह दोनों पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई। जो गलत है इसमें कोई दोहराए नहीं। इसके बचाव में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कई बॉलीवुड हस्तियों के भी ट्वीट आए। जिन्होंने दोनों का बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में एक और नाम सामने आया है। वर्ल्ड कप 2011 के हीरो युवराज सिंह ने कोहली और अनुष्का मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस मामले में ट्वीट कर अपनी राय जाहिर की है।

युवराज ने तोड़ी अपनी चुप्पी

yuvraj singh says respect kohli and anushka's persnal life

वर्ल्ड कप 2011 में टूर्नामेंट के हीरो रहे युवराज सिंह ने कहा है कि ऐसा कहना कि विराट कोहली का मैच के दौरान अनुष्का के चलते ध्यान भटका। ऐसी बातें बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि कोहली बहुत अच्छे क्रिकेटर है जिनके लिए देश सर्वोपरी है। ऐसे में आप उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि कोहली ने कई बार देश के लिए खेलकर टीम को गौरवांवित किया है। हमे उन पर गर्व करना चाहिए।











विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed