{"_id":"8a51575640e56a4e3486364e9b94872d","slug":"yuvraj-shine-in-delhi-waveriders-s-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवराज के दम पर दिल्ली को मिली जोरदार जीत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
युवराज के दम पर दिल्ली को मिली जोरदार जीत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Feb 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवराज के शानदार खेल के दम पर दिल्ली वेवराइडर्स ने हॉकी इंडिया लीग में जोरदार जीत दर्ज करा लिया है।
विज्ञापन
खेल समाप्त होने में महज साढ़े तीन मिनट बाकी थे। लग रहा था हॉकी इंडिया लीग में डॉबर मुंबई मैजिशियंस अपने से कहीं मजबूत दिल्ली वेवराइडर्स को उसी के घर में जीत से महरूम करने वाली है। लेकिन मुंबई को न इस लीग की पहली जीत मिल सकी और न ही वह दिल्ली को जीत से रोक पाई।
युवराज वाल्मीकि भले ही मुंबई शहर से हों लेकिन दिल्ली की जीत में निर्णायक गोल उन्हीं की स्टिक से निकला। दिल्ली ने 2-1 की इस जीत के साथ लीग में अपनी बढ़त को 24 अंकों के साथ बढ़ा लिया है।
विज्ञापन
एमके कौशिक की कोचिंग में खेल रही मुंबई से उम्मीद थी कि वह यहां जरूर करिश्मा दिखाएंगे। वहीं, दिल्ली इस सोच के साथ उतरी की बड़े अंतर के साथ जीत हासिल कर गोल अंतर को बेहतर बनाया जाएगा। लेकिन दोनों ही टीमों अपनी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं।
विज्ञापन
खेल के चारों क्वार्टर तक मुकाबला अपनी ऊंचाइयां नहीं छू सका। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है पूरे मैच में एक ही पेनाल्टी कार्नर आया, जिसे दिल्ली के रूपिंदर पाल सिंह नहीं भुना सके। पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। लेकिन दूसरे क्वार्टर में मैच का सबसे खूबसूरत गोल आया।
जब पिछले सत्र में मुंबई से खेलने वाले संदीप सिंह की जगह टीम में आए गुरजिंदर सिंह की गलती मुंबई को भारी पड़ी। हॉफ लाइन पर गुरजिंदर बॉल को ट्रैप नहीं कर सके। यहां नोरिस जोंस लॉयड ने गेंद को पकड़ा और तीन रक्षकों को छकाते हुए डी के टॉप पर आकाशदीप सिंह के लिए गेंद छोड़ दी।
आकाशदीप ने एक रक्षक को चकमा देकर डी के टॉप से ही रिवर्स हिट के जरिए खूबसूरत गोल किया। तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन टर्नर ने गोल कर मुंबई को बराबरी दिलाकर दिल्ली के खेमे में हलचल मचा दी।
खेल समाप्त होने में महज साढ़े तीन मिनट थे। बाएं छोर से लॉयड ने रिवर्स हिट के जरिए डी में क्रॉस फेंका, जिसे युवराज ने गोल में दिशा देकर दिल्ली को जीत दिला दी।