{"_id":"642a6d6d2d613139e40a5933","slug":"wwe-world-wrestling-entertainment-close-to-be-sold-endeavor-group-close-to-finalizing-the-deal-know-matter-2023-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WWE: बिकने की कगार पर वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट, समझौता फाइनल करने के करीब यह कंपनी, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
WWE: बिकने की कगार पर वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट, समझौता फाइनल करने के करीब यह कंपनी, जानें पूरा मामला
Mon, 03 Apr 2023 11:38 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:38 AM IST
सार
डब्ल्यूडब्ल्यूई के शेयर, जो इस साल 30 प्रतिशत से अधिक चढ़े हैं, शुक्रवार को 91.26 डॉलर पर बंद हुए, जिससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.8 अरब डॉलर का हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंडेवर का मार्केट वैल्यू 11.3 बिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (बाएं से- ट्रिपल एच, विंस मैकमेहन, स्टेफनी मैकमेहन)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट जिसे हम डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के नाम से भी जानते हैं, बिकने की कगार पर है। एरी इमैनुएल की एंडेवर ग्रुप WWE को खरीदने की डील साइन करने के बेहद करीब है। एंडेवर ग्रुप अल्टिमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) की पैरेंट कंपनी है। WWE दुनिया के सबसे बड़े रेसलिंग इवेंट में से एक है। इसकी पहुंच दुनिया के कई देशों में है। भारत में भी इस शो को बहुत पसंद किया जाता है। WWE ने भारत में अपनी फैन फॉलोइंग को देखते हुए हाल ही में WWE India को भी स्थापित किया था। अंडरटेकर, जॉन सीना, ट्रिपल एच, रैंडी ऑर्टन, रेमिस्ट्रियो जैसे कुछ रेसलर्स फैंस के चहेते हैं।
विज्ञापन
मामले से वाकिफ लोगों ने मीडिया को बताया कि एंडेवर पूरी तरह स्टॉक डील में WWE को खरीदने के लिए तैयार है। डील का एलान इसी हफ्ते हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि एंडेवर के शेयरहोल्डर्स को WWE कंपनी का 51 प्रतिशत हिस्सा मिल सकता है, जबकि डब्ल्यूडब्ल्यूई के शेयरहोल्डर्स को 49 प्रतिशत मिलेगा। फिलहाल विंस मैकमेहन वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डब्ल्यूडब्ल्यूई के शेयर, जो इस साल 30 प्रतिशत से अधिक चढ़े हैं, शुक्रवार को 91.26 डॉलर पर बंद हुए, जिससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.8 अरब डॉलर का हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंडेवर का मार्केट वैल्यू 11.3 बिलियन डॉलर है। हॉलीवुड के पावर ब्रोकर एरी इमैनुएल के नेतृत्व में, एमानुएल ने एंडेवर को स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट पावरहाउस में बदलने के लिए काफी काम किया है। इस दौरान उन्होंने 20 से अधिक कंपनियों में शेयर खरीदे हैं। एंडेवर ग्रुप ने बुल राइडिंग इवेंट्स, फैशन शो और मियामी ओपन और मैड्रिड ओपन टेनिस प्रतियोगिताओं में भी निवेश किए हैं।
एंडेवर ने 2016 में 4.2 बिलियन डॉलर के सौदे में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट ऑर्गेनाइजेशन अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) में निवेश किया था और शेयर का मेजर पार्ट खरीदा था। पांच साल बाद अपने आईपीओ के साथ कंपनी में बाकी की हिस्सेदारी भी हासिल कर ली।
विंस मैकमेहन मिसकंडक्ट की जांच के बाद पिछले साल जुलाई में कंपनी के सीईओ और अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था और साथ ही रिटायर हुए थे। उनकी बेटी स्टेफनी मैकमेहन ने अपने पिता के बोर्ड में लौटने के एक सप्ताह से भी कम समय के भीतर कंपनी के सह-सीईओ और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बोर्ड में वापसी के बाद विंस मैकमेहन ने एक रणनीतिक समीक्षा शुरू की थी। हालांकि, अब कंपनी बिकने जा रही है।