फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   WTA FINALS: Women's last tennis tournament of the year from today, eight players including Iga will clash for the title

WTA FINALS: महिलाओं का साल का आखिरी टेनिस टूर्नामेंट आज से, इगा सहित आठ खिलाड़ी टकराएंगी खिताब के लिए

Wed, 10 Nov 2021 01:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुआडलाजारा (फ्रांस)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुआडलाजारा (फ्रांस)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Nov 2021 01:48 AM IST
सार

  • 50वां संस्करण है यह इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का 
  • मुगुरूजा ने सबसे ज्यादा 4 बार यह खिताब जीता है
  • छह खिलाड़ी पहली बार पेश करेंगी चुनौती 

विज्ञापन
WTA FINALS: Women's last tennis tournament of the year from today, eight players including Iga will clash for the title
गर्बाइने मुगुरूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीस साल 170 दिन की इगा स्वितेक बुधवार से शुरू होने वाले महिलाओं के साल के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स में सबसे युवा खिलाड़ी होंगी। वहीं लगातार पांचवीं बार खेलने जा रहीं चेक गणराज्य की 29 साल 241 दिन की कैरोलिना प्लिस्कोवा सबसे उम्रदराज और अनुभवी खिलाड़ी होंगी। 
विज्ञापन


शीर्ष आठ खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप को जीतने के लिए चुनौती पेश करेंगी। इन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। इनमें छह (पाउला बडोसा, एनेत कोंटावित, अर्याना सबालेंका, इगा, बारबोरा, मारिया सकारी ) पहली बार इस चैंपियनशिप में खेलेंगी।
विज्ञापन


वहीं चौथी बार खेलने जा स्पेन की गर्बाइने मुगुरूजा तीसरी बार खिताब जीतने का प्रयास करेंगी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी और जापान की नाओमी ओसाका ने नहीं खेलने का फैसला किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा ने सिंगल और युगल दोनों वर्गों के लिए क्वालिफाई किया है। पिछले पांच वर्षों यह पहला मौका है जब कोई खिलाड़ी दोनों वर्गों में खेलेंगी। इससे पहले 2016 में प्लिस्कोवा ने यह उपलब्धि हासिल की थी। 


पिछले 20 वर्षों में पहली बार स्पेन की दो खिलाड़ी मुगुरूजा और पाउला चुनौती खेलेंगी। इससे पहले 2001 में अरांक्सा सांचेज और कोंचिता मार्टिनेज ने क्वालिफाई किया था। यह दोनों मौजूदा समय में मुगुरूजा की कोच हैं। 

ग्रुप ए: आर्यना सबालेंका, मारिया सकारी, इगा स्वितेक,  पाउला बडोसा
ग्रुप बी: बारबोरा क्रेजसिकोवा, कैरोलिना प्लिसकोवा, गर्बाइने मुगुरूजा, एनेट कोंटावित 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed