फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestling: Ravi Dahiya will enter the old weight 57 kg in the trials to be held today, Bajrang Punia will also hit the rhythm for Asian wrestling

Wrestling: रवि आज होने वाले ट्रायल में पुराने भार 57 किलो में उतरेंगे, बजरंग पूनिया भी एशियाई कुश्ती के लिए ठोकेंगे ताल

Thu, 24 Mar 2022 08:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Mar 2022 08:49 AM IST
सार

19 से 24 अप्रैल को उलानबटोर (मंगोलिया) में होने जा रही इस चैंपियनशिप के लिए पुरुषों के दिल्ली में और महिलाओं के ट्रायल शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Wrestling: Ravi Dahiya will enter the old weight 57 kg in the trials to be held today, Bajrang Punia will also hit the rhythm for Asian wrestling
रवि दहिया और बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि कुमार और कांस्य पदक विजेता बजरंग एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ताल ठोकने जा रहे हैं। दोनों पहलवान बृहस्पतिवार को आईजी स्टेडियम में इस चैंपियनशिप के लिए होने वाले ट्रायल में शिरकत करने जा रहे हैं। रवि कुमार ओलंपिक के बाद पहली बार अपने पुराने भार 57 किलो में उतरने में जा रहे हैं। ओलंपिक के बाद से वह 61 किलो में खेल रहे थे। वहीं बजरंग 65 और दीपक पूनिया 86 किलो में उतरेंगे। 
विज्ञापन


सभी टॉप पहलवान करेंगे शिरकत
19 से 24 अप्रैल को उलानबटोर (मंगोलिया) में होने जा रही इस चैंपियनशिप के लिए पुरुषों के दिल्ली में और महिलाओं के ट्रायल शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रायल में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के टॉप चार और रैंकिंग टूर्नामेंट में पहले चार स्थान पर रहने वाले पहलवानों को प्रवेश दिया गया है। इन दोनों टूर्नामेंट में नहीं खेलने वाले बजरंग, रवि, विनेश, दीपक पूनिया को खेलने की विशेष अनुमति दी गई है। वहीं लखनऊ शिविर में शामिल नहीं होने वाली 10 महिला पहलवानों को ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


ईरान से लौटे हैं बजरंग
बजरंग कुछ दिन पहले ही ईरान से तैयारियां करके लौटे हैं। उनकी टक्कर दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन रोहित से होने की उम्मीद है। नर सिंह यादव भी 74 किलो में खेलेंगे। पुरुष और महिला वर्ग में 10-10 भार में ट्रायल होगा। एशियाई चैंपियनशिप में तीन बार के कांस्य पदक विजेता सत्यवर्त कादियां 97 किलो, जितेंदर कुमार 79 किलो में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed