फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestler Aman Sehrawat achieved Paris Olympic quota for India, Deepak did not get success

Paris Olympics 2024: रेसलर अमन सहरावत ने हासिल किया भारत के लिए पेरिस ओलंपिक कोटा, दीपक को नहीं मिली सफलता

Sun, 12 May 2024 02:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 May 2024 02:05 PM IST
सार

एशियाई चैंपियन अमन सहरावत ने तुर्किये में विश्व कुश्ती ओलंपिक क्वालिफायर में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में भारत के लिए पेरिस 2024 कोटा हासिल किया। वहीं, दीपक पूनिया असफल रहे।

विज्ञापन
Wrestler Aman Sehrawat achieved Paris Olympic quota for India, Deepak did not get success
अमन सहरावत - फोटो : ANI

विस्तार

एशियाई चैंपियन अमन सहरावत ने तुर्किये में विश्व कुश्ती ओलंपिक क्वालिफायर में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में भारत के लिए पेरिस 2024 कोटा हासिल किया। वहीं, दीपक पूनिया असफल रहे। वह पहले ही राउंड में बाहर हो गए। भारत के लिए यह छठा पेरिस ओलंपिक 2024 कुश्ती कोटा है, जबकि पुरुषों के डिवीजन में पहला है। पिछले सभी पांच कोटा भारतीय महिला पहलवानों ने हासिल किये थे।
विज्ञापन


अंडर 23 विश्व चैंपियन सहरावत ने सेमीफाइनल में डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के चोंगसोंग हान को 12-2 से हराया। इस्तांबुल प्रतियोगिता पहलवानों के लिए आगामी  ओलंपिक खेलों के लिए कोटा प्राप्त करने का आखिरी मौका है। प्रत्येक भार वर्ग में तीन कोटा दांव पर हैं।
विज्ञापन


अपने दोनों मुकाबलो में अमन ने आसानी से जीत हासिल की। पहले उन्होंने जॉजी वालेनतिनोव को 10-4 से मात दी। इसके बाद अमन ने यूक्रेन के एंड्री यातसेंको को हराया। यातसेंको ने भारतीय पहलवान को चुनौती दी लेकिन अमन काफी मजबूत साबित हुए। अमन ने अपने प्रतिद्वंद्वी को ‘टेक डाउन’ के बाद तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की। उन्होंने उत्तर कोरिया के चोंगसोंग हान को 12-2 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed