फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Junior Chess Five players deprived of participation in the tournament did not get visa on time

विश्व जूनियर शतरंज: पांच खिलाड़ी मैक्सिको में आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेने से वंचित, समय पर नहीं मिला वीजा

Tue, 19 Sep 2023 09:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Sep 2023 09:58 PM IST
सार

पूर्व निर्धारित रवानगी से कुछ दिन पहले तक भी पांच खिलाड़ियों और कुछ कोच को समय पर वीजा नहीं मिलने के कारण उनके प्रतिनिधित्व पर अनिश्चितता के बादल छा गए थे। इस बीच सूत्रों ने पुष्टि की है कि ये पांच खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन
World Junior Chess Five players deprived of participation in the tournament did not get visa on time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को फिडे विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2023 से पहले झटका लगा जब वीजा मुद्दों के कारण उसके पांच खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए नहीं जा सके। प्रतियोगिता का आयोजन मैक्सिको सिटी में 22 सितंबर से दो अक्तूबर तक किया जाना है। पूर्व निर्धारित रवानगी से कुछ दिन पहले तक भी पांच खिलाड़ियों और कुछ कोच को समय पर वीजा नहीं मिलने के कारण उनके प्रतिनिधित्व पर अनिश्चितता के बादल छा गए थे। इस बीच सूत्रों ने पुष्टि की है कि ये पांच खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


ये पांच खिलाड़ी व्रशांक चौहान, अरुण कटारिया, भाग्यश्री पाटिल, प्रणीत वुप्पला और फेमिल चेलादुरई हैं। इसके अलावा कोच प्रवीण थिप्से एम और किरण अग्रवाल भी प्रतियोगिता के लिए टीम के साथ नहीं जा पाएंगे। फिडे सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने बताया, ‘भारत सरकार के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बाद भी हम वीजा का इंतजाम नहीं कर पाए। यह भारतीय दल के लिए बड़ा झटका है। यह इससे जुड़े खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर नहीं है जो अंतरराष्ट्रीय अनुभव से वंचित रह जाएंगे जबकि वे पदक के दावेदार भी थे।’ 
विज्ञापन


चौहान ने कहा, ‘अपने 45 साल के शतरंज करियर में मैंने कभी ऐसा होते हुए नहीं देखा। सभी जरूरी दस्तावेज देने के बावजूद हमें वीजा स्वीकृति नहीं मिली और मेरे पास अब भी कोई जवाब नहीं है कि आखिर क्यों ऐसा हुआ।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed