फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World chess championship: anand vs Carlsen.

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः कार्लसन से बदला लेने को तैयार आनंद

Sat, 08 Nov 2014 03:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 08 Nov 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
World chess championship: anand vs Carlsen.
पांच बार के विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद शनिवार से सोच्चि (रूस) में शुरू हो रहे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से बदला लेने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


कार्लसन ने पिछले साल आनंद को हराकर वर्ल्ड खिताब जीत लिया था। आनंद का हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने हाल के अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब भी दिया है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में 12 बाजियों का मुकाबला होगा जो क्लासिकल टाइम कंट्रोल के तहत खेला जाएगा। इसमें अगर 12 बाजियों के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटता है तो फिर चार रैपिड गेम का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इसके बाद भी स्कोर बराबर रहता है तो फिर ब्लिट्ज गेम के जरिये विजेता का फैसला किया जाएगा। हर जीत पर एक और ड्रॉ रहने पर आधे अंक मिलेंगे। हालांकि दोनों में से जो पहले 6.5 हासिल कर लेगा वह विश्व चैंपियन बन जाएगा।


विजेता को लगभग 7.6 करोड़ रुपए मिलेंगे। आनंद के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें पिछली बार की तुलना में इस बार यहां परिस्थिति अच्छी मिली हैं। वैसे भी इस साल मार्च में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर कार्लसन के विश्व खिताब को चैलेंज करने का मौका हासिल करने के बाद से आनंद का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।

आनंद ने हाल ही में बिलबाओ फाइनल मास्टर्स टूर्नामेंट भी जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed