{"_id":"1e73e7ca0ab5b011aa522a76800c9b44","slug":"world-chess-championship-anand-vs-carlsen-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः कार्लसन से बदला लेने को तैयार आनंद","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः कार्लसन से बदला लेने को तैयार आनंद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 08 Nov 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बार के विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद शनिवार से सोच्चि (रूस) में शुरू हो रहे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से बदला लेने के लिए तैयार हैं।
कार्लसन ने पिछले साल आनंद को हराकर वर्ल्ड खिताब जीत लिया था। आनंद का हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने हाल के अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब भी दिया है।
चैंपियनशिप में 12 बाजियों का मुकाबला होगा जो क्लासिकल टाइम कंट्रोल के तहत खेला जाएगा। इसमें अगर 12 बाजियों के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटता है तो फिर चार रैपिड गेम का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
अगर इसके बाद भी स्कोर बराबर रहता है तो फिर ब्लिट्ज गेम के जरिये विजेता का फैसला किया जाएगा। हर जीत पर एक और ड्रॉ रहने पर आधे अंक मिलेंगे। हालांकि दोनों में से जो पहले 6.5 हासिल कर लेगा वह विश्व चैंपियन बन जाएगा।
विजेता को लगभग 7.6 करोड़ रुपए मिलेंगे। आनंद के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें पिछली बार की तुलना में इस बार यहां परिस्थिति अच्छी मिली हैं। वैसे भी इस साल मार्च में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर कार्लसन के विश्व खिताब को चैलेंज करने का मौका हासिल करने के बाद से आनंद का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।
आनंद ने हाल ही में बिलबाओ फाइनल मास्टर्स टूर्नामेंट भी जीता है।