{"_id":"1c6a3e0aa6f59bffc571dc465f30a2c2","slug":"world-chess-championship-anand-beat-carlson-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः कार्लसन को हराने में सफल रहे आनंद ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः कार्लसन को हराने में सफल रहे आनंद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 12 Nov 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बार के विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने रूस के सोच्चि शहर में चल रही वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में नार्वे के मैगनस कार्लसन के खिलाफ जबरदस्त पलटवार करते हुए तीसरी बाजी अपने नाम कर ली।
इस फॉरमेट में 2010 के बाद आनंद की कार्लसन के खिलाफ यह पहली जीत है।
चैंपियनशिप में पहली बाजी ड्रॉ रहने के बाद आनंद को दूसरी बाजी में सफेद मोहरों से खेलने वाले कार्लसन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से आनंद पर काफी दबाव आ गया था लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए कार्लसन को सिर्फ 34 चालों में शिकस्त देकर हैरत में डाल दिया।
इस जीत से आनंद और कार्लसन के एक बराबर 1.5-1.5 अंक हो गए हैं। आनंद की जीत से चैंपियनशिप अब बेहद रोमांचक हो गई है।
12 बाजियों वाली इस चैंपियनशिप का चौथा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा, जिसमें कार्लसन सफेद मोहरों से खेलेंगे। इस बाजी में आनंद ने सफेद मोहरों से खेलने का मौका नहीं गंवाते हुए कार्लसन को चौंकाया।
विज्ञापन
चैंपियनशिप की पहली बाजी में आनंद को सफेद मोहरों से खेलने का मौका मिला था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके थे। आनंद के पास अब चैंपियनशिप में बढ़त कायम करने का बेहतरीन मौका है। आनंद पिछले साल कार्लसन के खिलाफ चेन्नई में अपना खिताब गंवा बैठे थे। इस बार आनंद एक बार फिर विश्व चैंपियन का खिताब वापिस करने के इरादे से मैदान में उतरे हैं।