{"_id":"44898dd900b0172e3ae91aa962e579f4","slug":"world-chess-anand-plays-draw-to-carlson-in-4th-game-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः आनंद-कार्लसन के बीच चौथी बाजी ड्रॉ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः आनंद-कार्लसन के बीच चौथी बाजी ड्रॉ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Nov 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और मौजूदा चैंपियन नार्वे के मैगनस कार्लसन के बीच चौथी बाजी बुधवार को ड्रॉ रही।
सोच्चि (रूस) में खेले जा रहे टूर्नामेंट में सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद कार्लसन जीत हासिल नहीं कर सके और 47 चालों के बाद दोनों खिलाड़ियों ने ड्रॉ पर सहमति जताई।
4 बाजियों के बाद अब दोनों खिलाड़ी 2-2 अंक लेकर बराबरी पर चल रहे हैं। मंगलवार को तीसरी बाजी में आनंद ने कार्लसन को हरा दिया था। इसके साथ ही आनंद ने चैंपियनशिप में बराबरी कर ली थी।
दोनों ही दिग्गजों के बीच पहली बाजी ड्रॉ पर छूटी थी लेकिन दूसरी बाजी में आनंद को हार का मुंह देखना पड़ा था। 12 बाजियों के इस मुकाबले में जो भी खिलाड़ी पहले 6.5 अंक हासिल करेगा वह वर्ल्ड चैंपियन बन जाएगा। अंतिम बाजी 25 नवंबर को खेली जाएगी।