फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   womens hockey team first match in the Asian Champions Trophy will be against Thailand

Hockey: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में महिला हॉकी टीम का पहला मैच थाईलैंड से, 27 अक्तूबर को होगा मुकाबला

Tue, 12 Sep 2023 11:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 12 Sep 2023 11:25 PM IST
सार

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता पांच नवंबर तक चलेगी। भारतीय टीम अभी अच्छी फॉर्म में है।

विज्ञापन
womens hockey team first match in the Asian Champions Trophy will be against Thailand
कप्तान सविता पूनिया और भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्तूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत मलयेशिया और जापान के बीच होने वाले मैच से होगी जबकि भारत का सामना पहले दिन ही थाईलैंड से होगा। यह दिन का तीसरा मैच होगा। 
विज्ञापन


एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता पांच नवंबर तक चलेगी। भारतीय टीम अभी अच्छी फॉर्म में है। उसने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था जबकि पिछले साल स्पेन में एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में खिताब हासिल किया था। भारत ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी जबकि 2018 में वह उप विजेता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed