फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon Ons Jabeur ousted defending champion Elena Rybakina Aryna Sabalenka also reached the semifinals

Wimbledon: ओंस जेब्यूर ने गत विजेता एलीना रिबाकिना को किया बाहर, आर्यना सबालेंका भी सेमीफाइनल में पहुंचीं

Thu, 13 Jul 2023 02:14 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Jul 2023 02:14 AM IST
सार

रिबाकीना और जेब्यूर के बीच बीते वर्ष विंबलडन का फाइनल खेला गया था, जहां रिबाकिना ने खिताबी जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार ये दोनों क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने थीं। यहां जेब्यूर ने रिबाकिना से बीते वर्ष के फाइनल की हार का बदला बखूबी लिया।

विज्ञापन
Wimbledon Ons Jabeur ousted defending champion Elena Rybakina Aryna Sabalenka also reached the semifinals
आर्यना सबालेंका, ओंस जेब्यूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेलारूस की आर्यना सबालेंका लगातार चौथे ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने बुधवार को 25वीं वरीय अमेरिका की मेडिसन कीज को आसानी से 6-4, 6-2 से पराजित कर उनके पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने के सपने को तोड़ दिया। वहीं गत विजेता कजाखस्तान की एलीना रिबाकीना को गत उपविजेता ट्यूनीशिया की ओंस जेब्यूर ने तीन सेंटों के संघर्ष में 6-7 (5), 6-4, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी वरीय सबालेंका इस साल जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। फ्रेंच ओपन के वह सेमीफाइनल में पहुंची, जबकि 2022 के अंत में वह यूएस ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंची थीं।
विज्ञापन


मजबूत ग्राउंड स्ट्रोक बने ताकत
मजबूत कदकाठी की सबालेंका को यहां खिताब जीतने का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। उनकी पहली सर्विस पुरुषों से कम नहीं हैं, जबकि उनके ग्राउंड स्ट्रोक बेहद ताकतवर हैं। 2017 के यूएस ओपन की उपविजेता मेडिसन कीज इससे पहले यहां 2015 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं, उनकी नजरें यहां पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश पर लगी थीं, लेकिन सबालेंका ने ऐसा नहीं होने दिया। वह शुरू से ही कीज पर हावी होकर खेलीं। उन्होंने पहला सेट आसानी से जीता।
विज्ञापन


सबालेंका ने जबरदस्त वापसी कर हासिल की जीत
दूसरे सेट में कीज ने संघर्ष किया। वह एक समय 4-2 की बढ़त पर थीं। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला एक-एक सेट की बराबरी पर आ जाएगा, लेकिन यहां से सबालेंका ने जबरदस्त संघर्ष क्षमता का परिचय देते हुए पहले 4-4 की बराबरी की और उसके बाद उन्होंने कीज को बिना कोई मौका दिए बिना यह सेट 6-4 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बार तोड़ी कीज की सर्विस
रूसी और बेलारूसी खिलाडिय़ों पर प्रतिबंध के चलते सबालेंका बीते वर्ष विंबलडन में नहीं खेली थीं, लेकिन 2021 में वह यहां सेमीफाइनल में पहुंची थी। उस दौरान भी उन्होंने अपनी मजबूत सर्विस और ग्राउंड स्ट्रोक से सभी को प्रभावित किया था। हालांकि मैच में सबालेंका के दो के मुकाबले पांच एस कीज ने लगाए। पूरे मैच में सबालेंका ने नौ बार ब्रेक प्वाइंट हासिल किए, जिसमें उन्होंने चार बार सर्विस भी तोड़ी। सबालेंका का सेमीफाइनल में मुकाबला गत विजेता एलीना रिबाकिना और ओंस जेब्यूर के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।


जेब्यूर ने बीते वर्ष के फाइनल की हार लिया बदला
रिबाकीना और जेब्यूर के बीच बीते वर्ष विंबलडन का फाइनल खेला गया था, जहां रिबाकिना ने खिताबी जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार ये दोनों क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने थीं। यहां जेब्यूर ने रिबाकिना से बीते वर्ष के फाइनल की हार का बदला बखूबी लिया। पहला सेट रिबाकिना ने 6-7 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी वह नियंत्रण में थीं। जेब्यूर दूसरे सेट में 5-4 की बढ़त पर थीं और रिबाकिना सर्विस कर रही थीं। ओंस ने एलीना की सर्विस तोड़कर यह सेट जीत कर मुकाबला बराबरी पर ले आईं। तीसरे सेट के शुरुआत में ही ओंस ने रिबाकिना की सर्विस तोड़ दी। रिबाकिना इस सेट में कुछ नहीं कर पाईं। ओंस ने यह सेट 6-1 से जीत और सेमीफाइनल में सबालेंका से भिडऩे का अधिकार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed