फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon: Despite abdominal pain, Nadal wins five-set match, reaches semi-finals

Wimbledon: पेट दर्द के बावजूद नडाल ने पांच सेटों का मुकाबला जीता, सेमीफाइनल में पहुंचे

Thu, 07 Jul 2022 11:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Jul 2022 11:01 PM IST
सार

दर्द की वजह से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे नडाल ने 3-6, 7-5, 3-6, 7-5, 7-6 से जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘एक क्षण के लिए मुझे लगा कि मैं मैच खत्म नहीं कर सकूंगा ।’

विज्ञापन
Wimbledon: Despite abdominal pain, Nadal wins five-set match, reaches semi-finals
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राफेल नडाल के पिता दर्शक दीर्घा से हाथ हिलाकर उन्हें कोर्ट छोड़ने के लिए कह रहे थे लेकिन 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल कहां हार मानने वालों में से हैं। पेट के दर्द से जूझते हुए उन्होंने 11वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को हराकर विंबलडन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। नडाल और फ्रिट्ज का क्वार्टर फाइनल मैच चार घंटे 21 मिनट तक चला था।
विज्ञापन


दर्द की वजह से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे नडाल ने 3-6, 7-5, 3-6, 7-5, 7-6 से जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘एक क्षण के लिए मुझे लगा कि मैं मैच खत्म नहीं कर सकूंगा ।’ अब उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होगा जिन्होंने चिली के क्रिस्टियन गारिन को 6-4, 6- 3, 7-6 से हराया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच की टक्कर कैम नूरी से होगी। नडाल का इस जीत के साथ 2022 में अपराजेय अभियान 19-0 का हो गया। वह जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और जून में फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं। उन्होंने कभी सत्र के पहले तीन ग्रैंडस्लैम खिताब एक साथ नहीं जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक मुश्किल मैच था। टेलर पूरे सीजन में अच्छा खेले हैं। पेट में कुछ दिक्कत थी। एक बार तो सोच रहा था कि मैच छोड़ दूं लेकिन संभवत: इस कोर्ट ने और अतिरिक्त ऊर्जा ने मदद की।-राफेल नडाल  

 
रिबाकीना ने हालेप को हराया
2019 की विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप को एलेन राइबाकिना ने महिला सेमीफाइनल में हरा दिया है। वहीं, ओंस जैबुउर ने तत्याना मारिया को हराया। जैबुउर फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफरीकी अरब खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed