फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon 2023 Marketa Vondrousova first unseeded player to reach final Ons Jabeur Beats Aryna Sabalenka

Wimbledon: वोंड्रोसोवा फाइनल में पहुंचने वाली पहली गैर वरीय खिलाड़ी, ओंस जेब्यूर से होगी भिड़ंत; सबालेंका बाहर

Thu, 13 Jul 2023 11:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Jul 2023 11:19 PM IST
सार

मार्केटा वोंड्रोसोवा ने यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना का फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। मार्केटा इससे पहले न तो विंबलडन के दूसरे दौर से आगे बढ़ पाई थीं और न ही आज से पहले कभी वह सेंटर कोर्ट पर खेली थीं, लेकिन मार्केटा ने इन सभी चीजों को नजरअंदाज करते हुए शानदार खेल दिखाया। 

विज्ञापन
Wimbledon 2023 Marketa Vondrousova first unseeded player to reach final Ons Jabeur Beats Aryna Sabalenka
मार्केटा वोंड्रोसोवा और ओंस जेब्यूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेक गणराज्य की 24 वर्षीय मार्केटा वोंड्रोसोवा विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने गुरुवार (13 जुलाई) को नौ माह पहले मां बनीं यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना का फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। वोंड्रोसोवा ने सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से जीत हासिल की। दूसरी ओर, ट्यूनीशिया की ओंस जेब्यूर ने भी फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। वह लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं।
विज्ञापन


ओन्स जेब्यूर ने एक सेट और 2-4 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। लगभग हारे हुए मैच को उन्होने पलट दिया। जेब्यूर ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हराया और लगातार दूसरी बार विंबलडन फाइनल में पहुंची। दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी ने 6-7 (5/7), 6-4, 6-3 से जीत हासिल की। वह शनिवार को खिताब के लिए मार्केटा वोंद्रोसोवा से भिड़ेंगी।
विज्ञापन


विंबलडन में कभी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ीं थीं मार्केटा
मार्केटा इससे पहले न तो विंबलडन के दूसरे दौर से आगे बढ़ पाई थीं और न ही आज से पहले कभी वह सेंटर कोर्ट पर खेली थीं, लेकिन मार्केटा ने इन सभी चीजों को नजरअंदाज करते हुए शानदार खेल दिखाया। यह मुकाबला दो गैर वरीय खिलाडियों के बीच था। स्वितोलिना तो इस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड की एंट्री से खेल रही थीं, वहीं 2019 के फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच चुकीं मार्केटा की विश्व रैंकिंग 42 है। स्वितोलिना भी कभी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह नहीं बना पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह बार स्वितोलिना की टूटी सर्विस
सेमीफाइनल तक के सफर में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्वितोलिना आज अपनी सर्विस पर रंग में नहीं दिखीं। पूरे मैच में उनकी छह बार सर्विस ब्रेक हुई, जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में भुगतना पड़ा। हालांकि उन्होंने तीन बार मार्केटा की सर्विस तोड़ी, लेकिन अपनी खराब सर्विस के कारण वह इसका फायदा नहीं उठा पाईं। हालांकि मार्केट को अपने बाएं हाथ से खेलने का फायदा मिला। दूसरे सेट में 4-2 के स्कोर पर स्वितोलिना ने मार्केटा की सर्विस तोड़ उम्मीदें जगाईं, लेकिन अगले ही गेम में वह एक बार फिर अपनी सर्विस तुड़वा बैठीं और मुकाबला हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed