{"_id":"62c1d6590dfd1b2dae0d63cd","slug":"wimbledon-2022-maria-bouzkova-norrie-goffin-in-the-quarterfinals-nadal-and-kyrgios-beats-tsitsipas-to-reach-the-round-of-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon 2022: मैरी और गॉफिन क्वार्टर फाइनल में, सितसिपास को हराकर किर्गियोस अंतिम 16 में पहुंचे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wimbledon 2022: मैरी और गॉफिन क्वार्टर फाइनल में, सितसिपास को हराकर किर्गियोस अंतिम 16 में पहुंचे
Sun, 03 Jul 2022 11:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:47 PM IST
सार
महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 के अन्य मैचों में नियेमीयर ने वॉटसन को 6-2, 6-4 से हरा दिया। वहीं, टी मारिया ने उलटफेर करते हुए 12वीं वरीयता प्राप्त ओस्टापेंको को 5-7, 7-5, 7-5 से हरा दिया।
विज्ञापन
मैरी बोजकोवा और तात्जाना मारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चेक गणराज्य की मैरी बोज्कोवा ने रविवार को अंतिम 16 के मुकाबले में फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। एक घंटा 23 मिनट तक चले मुकाबले में मैरी ने गार्सिया को 7-5, 6-2 से हराया। वहीं, 22 ग्रैंडस्लैम विजेता और दूसरे वरीय राफेल नडाल और ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने अंतिम 16 में जगह बना ली है।
विज्ञापन
महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 के अन्य मैचों में नियेमीयर ने वॉटसन को 6-2, 6-4 से हरा दिया। वहीं, टी मारिया ने उलटफेर करते हुए 12वीं वरीयता प्राप्त ओस्टापेंको को 5-7, 7-5, 7-5 से हरा दिया। बात करें पुरुष सिंगल्स की तो नौवीं वरीयता प्राप्त नॉरी ने 30वीं वरीयता प्राप्त टी पॉल को 6-4, 7-5, 6-4 से हरा दिया।
इसके अलावा डी गॉफिन ने 23वीं वरीयता प्राप्त टियाफोए को हराकर उलटफेर किया। गॉफिन ने टियाफोए को 7-6, 5-7, 5-7, 6-4, 7-5 से हरा दिया। यह मैच इस विंबलडन का अब तक का सबसे लंबा मैच रहा। दोनों के बीच मुकाबला चार घंटे 36 मिनट कर चला। अगले राउंड में गॉफिन का मुकाबला नॉरी से होगा।
गॉफिन
इसके अलावा डी गॉफिन ने 23वीं वरीयता प्राप्त टियाफोए को हराकर उलटफेर किया। गॉफिन ने टियाफोए को 7-6, 5-7, 5-7, 6-4, 7-5 से हरा दिया। यह मैच इस विंबलडन का अब तक का सबसे लंबा मैच रहा। दोनों के बीच मुकाबला चार घंटे 36 मिनट कर चला। अगले राउंड में गॉफिन का मुकाबला नॉरी से होगा।
गॉफिन
विज्ञापन
विज्ञापन
नडाल ने 27वीं वरीय इटली के लॉरेंजो सोनेगो को 6-1, 6-2, 6-4 से हराया। मैच के दौरान सोनेगो का जोर से चिल्लाना नडाल को पसंद नहीं आया। इसके लिए उन्होंने सोनेगो का नेट के पास बुलाया था। हालांकि मैच के बाद उच्च खेल भावना दिखाते हुए नडाल ने कहा कि मैं गलत था, मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।
तीसरे दौर में निक किर्गियोस ने यूनान के चौथी वरीय स्टीफानोस सितसिपास को तीन घंटे 17 मिनट तक चले मैच में 6-7, 6-4, 6-3, 7-6 से हराया। मैच के दौरान किर्गियोस और सितसिपास के बीच गहमागहमी भी हुई। सितसिपास के व्यवहार को लेकर किर्गियोस ने अंपायर से नाराजगी जताई। उन्होंने अंपायर को गूंगा तक कह दिया।