फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon 2022: Elena Rybakina wins Wimbledon; defeats Ons Jabeur in grand slam final

Wimbledon 2022: एलीना रिबाकीना विंबलडन की नई चैंपियन, खिताब जीतने वाली कजाखस्तान और एशिया की पहली खिलाड़ी

Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
सार

कजाखस्तान की एलीना रिबाकीना ने विंबलडन 2022 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में जेबओर को 3-6, 6-2, 6-2 से हरा दिया। यह रिबाकीना का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

विज्ञापन
Wimbledon 2022: Elena Rybakina wins Wimbledon; defeats Ons Jabeur in grand slam final
एलीना रिबाकीना विंबलडन खिताब के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कजाखस्तान की एलीना रिबाकीना ने विंबलडन 2022 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में ओंस जेबुअर को 3-6, 6-2, 6-2 से हरा दिया। यह रिबाकीना का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। वहीं, ट्यूनीशिया की 27 वर्षीय जेबुअर अरब और अफ्रीकी देशों की पहली महिला बनीं, जिन्होंने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रिबाकीना और जेबुअर, दोनों की खूब प्रशंसा की जा रही है। फाइनल में पहुंचने पर तीसरी वरीय जेबुअर ने कहा था कि वह कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हैं। ट्यूनीशिया अरब दुनिया और अफ्रीकी महाद्वीप से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा था कि वह अपने देश से अधिक से अधिक खिलाड़ी देखना चाहती हैं।
विज्ञापन



रिबाकीना

Ons Jabeur aims Wimbledon title after French Open disappointment
विज्ञापन
विज्ञापन

ओंस जेबुअर

एशिया की पहली खिलाड़ी

17वीं वरीय कजाखस्तान की रिबाकीना ने एक घंटे 48 मिनट तक चले फाइनल में तीसरी वरीय ट्यूनीशिया की ओंस जेबुअर को पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए अगले दो सेटों में हराया। इसके साथ रिबाकीना विंबलडन का खिताब जीतने वाली कजाखस्तान और एशिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।


रिबाकीना

पहले ही फाइनल में खिताब

मैच प्वाइंट जीतते ही रिबाकीना मुट्ठी बंद कर जीत का जश्न मनाने लगीं। 23 वर्षीय रिबाकीना ओपन एरा में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची थीं। वह अपने पहले ही फाइनल में खिताब जीत गईं। इसके साथ ही एलीना, पेत्रा क्वितोवा (2011 में 21 वर्ष की उम्र में) के बाद सबसे कम उम्र में विंबलडन की ट्रॉफी उठाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

रिबाकीना का यह करियर का तीसरा खिताब है। उन्होंने होबार्ट 2020 के बाद चार खिताबी मुकाबले गंवाए। वह टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक का मुकाबला हार गई थीं। वहीं ओंस जेबुअर भी पहली बार ही किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल पहुंची थीं।


रिबाकीना

रूस के खिलाड़ी थे प्रतिबंधित, पर रूस की बेटी ने जीता खिताब

ऑल इंग्लैंड क्लब ने यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में विंबलडन में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों के खेलने पर प्रतिबंध लगा रखा था लेकिन महिला एकल का खिताब रूस की बेटी ने ही जीता है। दरअसल कजाखस्तान की ओर खेलने वाली एलीना रिबाकीना का जन्म 17 जून 1999 को रूस की राजधानी मॉस्को में हुआ। 2018 में एलीना ने रूस छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने कजाखस्तान की नागरिकता ले ली।


रिबाकीना

जिम्नास्टिक और आइस हॉकी में बनाना चाहती थीं करियर

एलीना टेनिस से पहले जिम्नास्टिक और आइस हॉकी में करियर बनाना चाहती थीं। उनकी लंबाई अधिक होने की वजह से उनके पिता ने टेनिस खेलने के लिए प्रेरित किया। रिबाकीना की लंबाई अभी छह फुट है।

Elena Rybakina vs Ons Jabeur Wimbledon 2022 Women’s Singles Final Live score
रिबाकीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed