फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   What is the relationship between India and Poland regarding Kabaddi, which PM Modi mentioned in his statement

Kabaddi: भारत और पोलैंड के बीच कबड्डी को लेकर क्या हैं संबंध, जिसका पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया जिक्र

Thu, 22 Aug 2024 02:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Aug 2024 02:36 PM IST
सार

कबड्डी पोलैंड में काफी लोकप्रिय है और वे वर्तमान यूरोपीय चैंपियन हैं। पोलैंड के माइकल स्पिक्जो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में खेलने वाले पहले यूरोपीय थे, जो देश में सबसे तेजी से बढ़ती पेशेवर लीग थी।

विज्ञापन
What is the relationship between India and Poland regarding Kabaddi, which PM Modi mentioned in his statement
भारतीय कबड्डी टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और पोलैंड एक-दूसरे से 6000 किलोमीटर से अधिक दूर हैं। यह दोनों देश भले ही एक-दूसरे से काफी दूर हैं लेकिन एक धागे से जुड़े हुए हैं और वह है कबड्डी खेल। इस खेल ने पोलैंड में अपने पैठ जमा ली है और इसके परिणामस्वरूप इस यूरोपीय राष्ट्र ने यूरोप में कई खिताब जीते हैं और कबड्डी विश्व कप में महाद्वीप का प्रतिनिधित्व भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दोनों देशों के बीच 'कबड्डी कनेक्शन' का जिक्र किया। पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर गए पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कबड्डी के जरिए दोनों देशों के बीच संबंध का खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम कबड्डी के खेल के माध्यम से भी जुड़े हुए हैं। यह खेल भारत के रास्ते पोलैंड पहुंचा और वे इसे काफी ऊंचाइयों पर ले गए। पोलैंड पहली बार कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। मैं उनकी टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।' दोनों देशों के बीच खेल के संबंध को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी गुरुवार को पोलैंड की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों के कप्तानों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


कबड्डी पोलैंड में काफी लोकप्रिय है और वे वर्तमान यूरोपीय चैंपियन हैं। पोलैंड के माइकल स्पिक्जो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में खेलने वाले पहले यूरोपीय थे, जो देश में सबसे तेजी से बढ़ती पेशेवर लीग थी। इसे पोलैंड में पेश किया गया था जब भारत के एक खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने एक क्लब शुरू करने का फैसला किया था। इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन (आईकेएफ) के सदस्य अशोक दास के समर्थन से बायो-टेक्नोलॉजी में एमएस कोर्स पूरा करने के बाद 2007 में पोलैंड चले गए अभिषेक शर्मा ने 2010 में 'कबड्डी प्रोजेक्ट' शुरू किया। तब से शर्मा ने कबड्डी को लोकप्रिय बनाने में अपना सारा पैसा लगा दिया है और खेल को इस मुकाम पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलैंड पुरुषों की राष्ट्रीय टीम ने अहमदाबाद में 2016 कबड्डी विश्व कप में क्वालिफाई किया और खेला और प्रारंभिक ग्रुप मैच में तत्कालीन विश्व चैंपियन ईरान को हराकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि, वे ग्रुप में चौथे स्थान पर रहे और अगले चरण में आगे बढ़ने में विफल रहे थे। लेकिन इस परिणाम से पता चलता है कि कबड्डी का पोलैंड में उज्ज्वल भविष्य है। प्रधानमंत्री मोदी की वर्तमान यात्रा से दोनों देशों के बीच कबड्डी संबंधों को और मजबूती मिलेगी, यह निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed