{"_id":"2cbdfd44-3d67-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"viswanathan-anand-salvages-draw-against-luke-mcshane","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद ने मैकशेन के खिलाफ ड्रॉ खेला ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आनंद ने मैकशेन के खिलाफ ड्रॉ खेला
लंदन/एजेंसी
Updated Mon, 03 Dec 2012 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सोमवार को लंदन शतरंज क्लासिक के दूसरे राउंड में इंग्लैंड के ल्यूक मैकशेन के खिलाफ बाजी ड्रा कराने में सफल रहे। पहले राउंड में आनंद को बाई मिला था जबकि दूसरे राउंड में सफेद मोहरों से खेलते हुए वह बेहतर स्थिति में थे लेकिन यह भारतीय खिलाड़ी इसका फायदा नहीं उठा पाया और अंत में बमुश्किल बाजी ड्रा कराने में सफल रहा।
विज्ञापन
दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन दूसरे वरीय आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन को हराकर शतरंज के इतिहास में सर्वाधिक रेटिंग वाला खिलाड़ी बनने में सफल रहे। इस जीत से कार्लसन के लाइव रेटिंग में 2856 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन