फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Vishwnathan_Anand, Chess_championship, Magnus_Carlson

आठवीं बाजी भी ड्रा, आनंद की मुश्किलें बढ़ीं

Wed, 20 Nov 2013 12:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Nov 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
Vishwnathan_Anand, Chess_championship, Magnus_Carlson

पांच बार के चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद एक बार फिर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन के किले में सेंध नहीं लगा पाए और विश्व शतरंज चैंपियनशिप की आठवीं बाजी मंगलवार को ड्रा रही।

विज्ञापन


12 बाजियों में अब केवल चार बाजियां बाकी हैं और कार्लसन को जीत के लिए सिर्फ डेढ़ अंकों की जरूरत है। आनंद को स्कोर बराबर करने के लिए अब कम से कम दो बाजियों में जीत दर्ज करनी जरूरी है। आठवीं बाजी में आनंद ने 32 चालों के बाद ड्रा की पेशकश रखी जिसे कार्लसन ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


आठवीं बाजी के बाद आनंद ने कहा, ‘मेरे पास ज्यादा विकल्प नहीं थे। मैं पिछड़ रहा था और यही वजह है कि मैंने ड्रा की पेशकश की।’ आनंद और कार्लसन के बीच पहली चार बाजियां ड्रा रही थीं लेकिन इसके बाद कार्लसन ने लगातार दो बाजियां जीतकर आनंद की मुश्किलें बढ़ा दी। सातवीं और आठवीं बाजी ड्रा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफेद मोहरों से खेल रहे कार्लसन ने कहा, ‘मुझे ड्रा खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था और यही वजह है कि मैंने उनकी पेशकश स्वीकार कर ली।’ चैंपियनशिप में बुधवार को विश्राम का दिन है। इस दौरान आनंद के पास नौवीं बाजी में नई रणनीति के साथ उतरने का मौका रहेगा।

आनंद और कार्लसन का हुआ डोप टेस्ट
विश्व खिताब के लिए जूझ रहे पांच बार के चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद और दुनिया के नंबर एक खिलाडी नार्वे में मैग्नस कार्लसन का मंगलवार शाम डोप टेस्ट किया गया।

आनंद और कार्लसन के बीच विश्व चैंपियनशिप की आठवीं बाजी ड्रा समाप्त होन के बाद एक महिला डाक्टर की अगुवाई में विश्व शतरंज महासंघ.फिडे. की डोपिंग रोधी टीम ने दोनों खिलाडियों का डोप परीक्षण किया।


सुपर ग्रैंडमास्टर आनंद ने आठवीं बाजी के बाद प्रेस कांफ्रेंस में खुद यह बात मीडिया से साझा की। आनंद से जब पूछा गया कि उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में आने में देर क्यों की तो उन्होंने कहा डोपिंग टेस्ट के कारण देरी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed