मैदान के बाहर वीरेंद्र सहवाग ने बनाया एक और 'कीर्तिमान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग आज भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। भले ही वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता में किसी भी स्तर की कोई गिरावट नहीं आई है।
यूं तो इस 'मुल्तान के सुल्तान' के बल्ले से ढेरों रिकॉर्ड बने हैं जिसमें कुछ वर्ल्ड कप में टूट गए हैं और कुछ टूट भी सकते हैं। लेकिन मैदान के इतर भी उनका जलवा खूब बोल रहा है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सहवाग को जब वर्ल्ड कप के लिए घोषित टीम में शामिल नहीं किया गया था तो सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने बीसीसीआई को जमकर लताड़ लगाई थी।
'नजफगढ़ के नवाब' के नाम मशहूर सहवाग के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। फेसबुक पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें उस मुकाम पर पहुंचा दिया है जहां इससे पहले दुनिया के सिर्फ 3 क्रिकेटर ही पहुंच सके हैं और ये तीनों क्रिकेटर भारत से ही हैं।
FACEBOOK पर कप्तान धोनी से काफी आगे हैं कोहली
सोशल मीडिया फेसबुक पर वीरेंद्र सहवाग के प्रशंसकों की संख्या 10 मिलियन यानी एक करोड़ की संख्या को भी पार कर गई है। उन्होंने एक करोड़ का जादुई अंक शनिवार को छुआ। आज उनके प्रशंसकों की संख्या 1 करोड़ 1 लाख 61 हजार से भी ज्यादा है। जबकि ट़्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 34 लाख 80 हजार से ज्यादा है।
फेसबुक पर क्रिकेटरों की लोकप्रियता में सहवाग सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ही पीछे हैं जबकि वह एक अन्य लोकप्रिय सितारे युवराज सिंह से काफी आगे बने हुए हैं।
फेसबुक पर तेंदुलकर के प्रशंसकों की संख्या 2 करोड़, 51 लाख 40 हजार से भी ज्यादा है। तेंदुलकर के बाद धोनी के बजाए दूसरे नंबर पर सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं विराट कोहली। एफबी पर उनके प्रशंसकों की संख्या 2 करोड़ 11 लाख 70 हजार से भी ज्यादा है। टीम इंडिया के कप्तान धोनी के प्रशंसकों की संख्या 1 करोड़ 30 लाख 97 हजार है और वह तीसरे नंबर पर हैं।
सहवाग की तरह टीम इंडिया से बाहर चल रहे धाकड़ आलराउंडर युवराज के प्रशंसकों की संख्या 81 लाख 57 हजार से ज्यादा है। अपने गब्बर यानी शिखर धवन की फेसबुक लाइक्स 40 लाख 95 हजार से ज्यादा है।
Over 10 million fans have joined @virendersehwag on Facebook. Have you?
http://t.co/wApiqKDXXK pic.twitter.com/AqBAe5AfUl
— TSD Corp. (@TSDCorp) 14-मार्च-2015