{"_id":"db3f83e4e82054e7cb4b9ad3a889090b","slug":"virat-kohli-will-not-in-yrf-s-next-film-with-anushka-sharma-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड ने एक ही झटके में तोड़ा कोहली का 'दिल'","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
बॉलीवुड ने एक ही झटके में तोड़ा कोहली का 'दिल'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Nov 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी लाजवाब बल्लेबाजी से प्रशंसकों का मनोरंजन करने वाले विराट कोहली को एक फिल्म कंपनी ने तगड़ा झटका दे दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम इंडिया के साथ रवाना होने से पहले कप्तान कोहली ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने संबंधों का पहली बार खुलासा किया था और इसे निजी मामला बताकर कर ज्यादा तुल नहीं देने की सिफारिश भी की थी।
इस बीच फिल्मी गलियारों से एक खबर आई थी कि कोहली रुपहले पर्दे पर भी चमकने वाले हैं और वह भी अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का के अपोजिट यानी हीरो बनकर। इस प्रस्तावित रोमांटिक फिल्म में शाहरुख खान जैसे दिग्गज हीरो को पीछे छोड़ते हुए उनके लीड रोल करने की खबर थी। हालांकि अब प्रतिष्ठित फिल्म यश राज फिल्म्स (वाईएसएफ) ने इस खबर से इनकार कर दिया कि उसकी विराट कोहली को फिल्मी पर्दे पर लांच करने की कोई योजना है।

यश राज कैंप से मिला कोहली को जोर का झटका
यश राज फिल्म्स (वाईएसएफ) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई कि वाईएसएफ की अगली फिल्म में अनुष्का शर्मा के हीरो के रूप में विराट कोहली को लेने की कोई योजना नहीं है। इस खबर के बाद कोहली को तगड़ा झटका लगा होगा क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक बड़े बैनर के तले फिल्म में काम करने वाले थे। वैसे भी क्रिकेटरों की फिल्मी पर्दे पर आने और छा जाने की कहानी नई नहीं है, पहले भी कई क्रिकेटर ऐसा प्रयास कर चुके हैं।
इस फिल्म प्रोडक्शन हाउस की स्थापना प्रख्यात निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा ने की थी और अब इसे उनके बेटे आदित्य चोपड़ा देख रहे हैं। आदित्य ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी कई लोकप्रिय फिल्में बनाई है।
अनुष्का बॉलीवुड में अब जाना-पहचाना नाम हो गया है। इसी प्रोडक्शन कंपनी ने 2008 में उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से पहली बार रुपहले पर्दे पर लाया था।