फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   virat kohli will marriage with anushka sharma in 2015

कुछ इस तरह से कोहली के लिए यादगार होगा नया साल

Wed, 31 Dec 2014 04:03 PM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
virat kohli will marriage with anushka sharma in 2015

नया साल विराट कोहली के लिए खुशियों की सौगात बनकर आया है। साल 2014 के अंत में टेस्ट को अलविदा कह चुके महेंद्र धोनी के जाने के बाद अब कोहली ही टीम इंडिया के सर्वेसर्वा हो चुके हैं। बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने खुद को साबित कर टेस्ट टीम की कप्तानी पाकर बड़ा मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं बीसीसीआई भी कोहली के आगे नतमस्तक है। बोर्ड को कोहली के लिए अपने नियम ही बदलने पड़े। बीसीसीआई के पूर्व नियमों के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी विदेश दौरों में अपनी गर्लफ्रेंड नहीं ले जा सकता था।
विज्ञापन


लेकिन कोहली के आगे बीसीसीआई भी नरम पड़ गई या यह कहें कि कोहली के लिए बोर्ड ने अपने नियम ही बदल दिए। अनुष्का शर्मा को साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया भेज दिया। हालांकि गर्लफ्रेंड को खिलाड़ी के साथ एक ही कमरा शेयर करने पर अभी भी पाबंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह संकेत था कोहली की पहली किस्मत खुलने का। लेकिन अब तो किस्मत का पूरा पिटारा कोहली के आगे नतमस्तक है।

धोनी के बाद अब कोहली की बादशाहत

virat kohli will marriage with anushka sharma in 2015

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्‍तान महेंद्र ‌सिंह धोनी के अचानक टेस्ट को संन्यास की घोषणा ने भले ही पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया, लेकिन विराट कोहली के गद्दी को संभालने के बाद राहत भी है।

वर्ष 2014 के बीच में कोहली अपने खराब प्रदर्शन से काफी जूझ रहे थे। लेकिन अचानक उनकी किस्मत ने पलटी खाई और पूरी दुनिया आज उनकी दिवानी है। साल के आखिरी में कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा वाकई सबसे खास है।

सीरीज के पहले मैच्‍ा में धोनी को जानबूझकर आराम दिया गया और कोहली को कप्तानी देकर उनकी काबलियत टेस्ट की गई। जिसमें वे काफी कुछ सफल भी रहे। एडिलेड टेस्ट में कोहली ने दोनों पारियों में बेहतरीन खेल से कंगारू गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए और शतक जमाए। हालांकि टीम मैच नहीं जीत पाई लेकिन कोहली ने खुद को साबित कर दिखाया।

नए साल में होगी अनुष्का से शादी!

virat kohli will marriage with anushka sharma in 2015

विराट कोहली अपनी एक साल पुरानी मुहब्बत से नए साल में शादी कर सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि कोहली और अनुष्का ने शादी का पूरा मन बना लिया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे में कोहली का खुले-आम ड्रेसिं‌ग रुम में अनुष्का को फ्लाइंग किस करना इस बात की ओर इशारा करता है।

कोहली ने अपने घरवालों को भी अनुष्का से शादी करने के लिए मना भी लिया है। होना भी चाहिए अनुष्का कोहली के लिए 'लकी' भी रही है। जिस मैच में भी अनुष्का होती है उसमें कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहता है। इसके अलावा अनुष्का के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने के बाद उन्हें टेस्ट टीम की कप्‍तानी भी मिली।

ऐसी बातें भी कही जा रही हैं कि कोहली के घरवाले शादी के सि‌लसिले में अनुष्का के घरवालों से भी मिल चुके हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उनकी मुलाकात शादी को लेकर ही हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed