कुछ इस तरह से कोहली के लिए यादगार होगा नया साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल विराट कोहली के लिए खुशियों की सौगात बनकर आया है। साल 2014 के अंत में टेस्ट को अलविदा कह चुके महेंद्र धोनी के जाने के बाद अब कोहली ही टीम इंडिया के सर्वेसर्वा हो चुके हैं। बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने खुद को साबित कर टेस्ट टीम की कप्तानी पाकर बड़ा मुकाम हासिल किया है।
इतना ही नहीं बीसीसीआई भी कोहली के आगे नतमस्तक है। बोर्ड को कोहली के लिए अपने नियम ही बदलने पड़े। बीसीसीआई के पूर्व नियमों के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी विदेश दौरों में अपनी गर्लफ्रेंड नहीं ले जा सकता था।
लेकिन कोहली के आगे बीसीसीआई भी नरम पड़ गई या यह कहें कि कोहली के लिए बोर्ड ने अपने नियम ही बदल दिए। अनुष्का शर्मा को साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया भेज दिया। हालांकि गर्लफ्रेंड को खिलाड़ी के साथ एक ही कमरा शेयर करने पर अभी भी पाबंदी है।
यह संकेत था कोहली की पहली किस्मत खुलने का। लेकिन अब तो किस्मत का पूरा पिटारा कोहली के आगे नतमस्तक है।
धोनी के बाद अब कोहली की बादशाहत
टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अचानक टेस्ट को संन्यास की घोषणा ने भले ही पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया, लेकिन विराट कोहली के गद्दी को संभालने के बाद राहत भी है।
वर्ष 2014 के बीच में कोहली अपने खराब प्रदर्शन से काफी जूझ रहे थे। लेकिन अचानक उनकी किस्मत ने पलटी खाई और पूरी दुनिया आज उनकी दिवानी है। साल के आखिरी में कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा वाकई सबसे खास है।
सीरीज के पहले मैच्ा में धोनी को जानबूझकर आराम दिया गया और कोहली को कप्तानी देकर उनकी काबलियत टेस्ट की गई। जिसमें वे काफी कुछ सफल भी रहे। एडिलेड टेस्ट में कोहली ने दोनों पारियों में बेहतरीन खेल से कंगारू गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए और शतक जमाए। हालांकि टीम मैच नहीं जीत पाई लेकिन कोहली ने खुद को साबित कर दिखाया।
नए साल में होगी अनुष्का से शादी!
विराट कोहली अपनी एक साल पुरानी मुहब्बत से नए साल में शादी कर सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि कोहली और अनुष्का ने शादी का पूरा मन बना लिया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे में कोहली का खुले-आम ड्रेसिंग रुम में अनुष्का को फ्लाइंग किस करना इस बात की ओर इशारा करता है।
कोहली ने अपने घरवालों को भी अनुष्का से शादी करने के लिए मना भी लिया है। होना भी चाहिए अनुष्का कोहली के लिए 'लकी' भी रही है। जिस मैच में भी अनुष्का होती है उसमें कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहता है। इसके अलावा अनुष्का के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने के बाद उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी भी मिली।
ऐसी बातें भी कही जा रही हैं कि कोहली के घरवाले शादी के सिलसिले में अनुष्का के घरवालों से भी मिल चुके हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उनकी मुलाकात शादी को लेकर ही हुई थी।