फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   virat kohli and sania mirza in Forbes Asia list

फोर्ब्स की एशिया सूची में कोहली, सानिया और नेहवाल

Fri, 26 Feb 2016 01:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 26 Feb 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
virat kohli and sania mirza in Forbes Asia list

फोर्ब्स द्वारा जारी एशिया के 30 साल से कम उम्र के प्रभावशाली युवाओं की सूची में भारतीयों का दबदबा है। 300 लोगों में से 56 नाम भारतीय हैं।

विज्ञापन


इनमें टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, क्रिकेटर विराट कोहली, शीर्ष वरीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर शामिल हैं।

फोर्ब्स ने भारत, इंडोनेशिया, चीन, हांगकांग, सिंगापुर, जापान, पाकिस्तान और वियतनाम जैसे देशों के उन युवाओं की सूची तैयार की है, जो अपने क्षेत्र में बेहद प्रभावशाली दखल रखते हैं तथा महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस सूची का नाम "30 अंडर 30 एशिया" है। संस्था ने कहा है कि इस समय भारत में क्रिकेट के शीर्ष पर विराट कोहली मौजूद हैं।

उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 शृंखला में क्लीन स्वीप करने में अहम भूमिका निभाई। वह 2015 में 1.13 करोड़ डॉलर के साथ भारत के सबसे अधिक कमाई वाली सेलीब्रेटी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगला नाम सानिया मिर्जा का है, जो फिलहाल पार्टनर मार्टिना हिंगिस के साथ डबल्स में नंबर वन पर कायम हैं। फोर्ब्स ने नेहवाल को इंडियन बैडमिंटन क्वीन और रोल मॉडल बताया है।

इन श्रेणियों में जारी हुई है सूची
कंज्यूमर टेक्नोलॉजी, इंटरप्राइज टेक्नोलॉजी, कला, स्वास्थ्य एवं विज्ञान, मीडिया, सामाजिक उद्यमिता, वित्त, इंडस्ट्री, रिटेल, मनोरंजन एवं खेल।

सूची में ये भारतीय भी

अरुणिमा सिन्हा - एक पैर न होने के बावजूद एवरेस्ट फतह किया

चैतन्य तमहाने - फिल्म ‘कोर्ट’ के लेखक और निर्देशक

राघव वर्मा - टी चेन चायोस के सह संस्थापक

मेहुल अग्रवाल - ई कॉमर्स साइट कार्स 24 के सह संस्थापक

कनिका टेकरीवाल - ‘जेट सेट गो’ की सह संस्थापक

रीतेश अग्रवाल - ओयो रूम्स के संस्थापक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed