फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli and Cristiano ronaldo lost millions of followers during Instagram down

Instagram: विराट कोहली और रोनाल्डो ने रातों-रात गंवाए लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है वजह?

Wed, 02 Nov 2022 09:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Nov 2022 09:08 PM IST
सार

विराट कोहली और किस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन 31 अक्तूबर को इन दोनों दिग्गजों के लाखों फॉलोअर्स कम हो गए। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli and Cristiano ronaldo lost millions of followers during Instagram down
विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम में तकनीकि खराबी का नुकसान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों को हुआ है। इन दोनों दिग्गजों ने 31 अक्तूबर को इंस्टाग्राम पर अपने लाखों फॉलोअर्स गंवा दिए। इस दिन इंस्टाग्राम में तकनीकि खराबी थी और कई लोग अपना अकाउंट नहीं देख पा रहे थे। लोगों को पोस्ट और मैसेज देखने में भी परेशानी हुई। इसी दौरान विराट कोहली और रोनाल्डो ने अपने फॉलोअर्स गंवा दिए। हालांकि, अब यह समस्या ठीक हो चुकी है, लेकिन कोहली और रोनाल्डो को उनके फॉलोअर्स वापस नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन


कई इंस्टाग्राम यूजर्स अपने अकाउंट नहीं देख पा रहे थे। उन्हें बताया जा रहा था कि उनका अकाउंट 31 अक्तूबर को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा कई एप्पल यूजर्स ने बताया कि 30 सेकेंड के उपयोग के बाद उनका एप क्रैश हो गया। इसके अलावा अधिकतर लोगों के फॉलोअर्स की संख्या में बड़ी कमी आई। इस बीच फुटबॉल फैंस ने देखा कि स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फॉलोअर्स काफी कम हो गए हैं। 
विज्ञापन


रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। इंस्टाग्राम में आई तकनीकि खराबी के कारण रोनाल्डो को लगभग 30 लाख फॉलोअर्स का नुकसान हुआ है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 49.3 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर तकनीकि खराबी के कारण उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो के अलावा विराट कोहली के भी फॉलोअर्स की संख्या में बड़ी कमी आई है। विराट को फिलहाल 22.1 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय व्यक्ति हैं। 

इंस्टाग्राम ने ट्वीट कर बताया कि तकनीकि समस्या का समाधान कर दिया गया है। इंस्टाग्राम की तरफ से लिखा गया "हमने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। इसकी वजह से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को अपने अकाउंट देखने में समस्या आई और कई लोगों को अपने कुछ फॉलोअर्स भी गंवाने पड़े। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने भी ट्विटर पर माफी मांगी। 


इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा की तरफ से अब तक यह नहीं बताया गया है कि यह तकनीकि खराबी क्यों आई थी। इस महीने यह दूसरा मौका था, जब मेटा की किसी कंपनी को बड़ी तकनीकि समस्या का सामना करना पड़ा है। कुछ पहले ही व्हॉट्सएप में तकनीकि खराबी आई थी और लोगों को मैसेज भेजने या देखने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed