फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Vinesh Phogat worked hard all night trying to lose weight, coach Woller Akos narrated her painful condition

Vinesh Phogat: वजन घटाने की कोशिश में विनेश ने पूरी रात की थी मेहनत, कोच ने सुनाया दर्दनाक हाल, जानें क्या कहा

Wed, 21 Aug 2024 02:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 21 Aug 2024 02:15 PM IST
सार

पदक से चूकने के बावजूद विनेश का स्वदेश पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को उनके प्रशंसकों ने विनेश का जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन
Vinesh Phogat worked hard all night trying to lose weight, coach Woller Akos narrated her painful condition
विनेश फोगाट - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दिया गया था। उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया था। हालांकि, उन्होंने वजन कम करने के लिए पूरी रात कड़ी मेहनत की थी लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई थीं। अब स्टार पहलवान के कोच वूलर एकोस ने उस रात को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि विनेश की हालत देखकर उन्हें लगा था कि वह मर जाएगी।
विज्ञापन

Vinesh Phogat worked hard all night trying to lose weight, coach Woller Akos narrated her painful condition
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
दरअसल, छह अगस्त (मंगलवार) को प्री क्वार्टर फाइनल में उतरने से पहले जो वजन मापा गया था, तब विनेश 49.9 किलो की थीं, जो कि 50 किलो भारवर्ग में उतरने के लिए ठीक था। हालांकि, मंगलवार को तीन राउंड, प्री क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल खेलने के बाद उनका वजन 52.7 किलो हो गया, जो कि 2.8 किलो ज्यादा था। बुधवार को फाइनल मुकाबले से पहले उन्होंने वजन कम करने के लिए पूरी रात मेहनत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vinesh Phogat worked hard all night trying to lose weight, coach Woller Akos narrated her painful condition
विनेश फोगाट - फोटो : Twitter
विनेश के कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और डॉक्टरों ने उनके वजन को कम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके पास समय नहीं था। इस बीच  महिला पहलवान के कोच वूलर एकोस ने अपनी फेसबुक पोस्ट में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक मुकाबले से एक रात पहले वजन कम करना कितना दर्दनाक था। उन्होंने बताया कि एक समय उन्हें महसूस हुआ कि विनेश की मौत हो जाएगी।
विज्ञापन

Vinesh Phogat worked hard all night trying to lose weight, coach Woller Akos narrated her painful condition
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
वूलर ने लिखा, "सेमीफाइनल के बाद 2.7 किलोग्राम अतिरिक्त वजन बचा था। हमने एक घंटे और बीस मिनट तक व्यायाम किया, लेकिन फिर भी 1.5 किलोग्राम वजन बचा था। बाद में, 50 मिनट के सॉना के बाद भी उसके शरीर पर पसीने की एक बूंद भी नहीं दिखी। उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा था और आधी रात से सुबह 5:30 बजे तक, उसने अलग-अलग कार्डियो मशीनों पर काम किया। एक बार में लगभग तीन-चौथाई घंटे, दो-तीन मिनट के आराम के साथ। फिर उसने फिर से शुरू किया। वह गिर गई, लेकिन किसी तरह हमने उसे उठाया, और उसने सौना में एक घंटा बिताया। मैं जानबूझकर नाटकीय विवरण नहीं लिखता, लेकिन मुझे केवल यह लग रहा था कि वह मर सकती है।" मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी बातें वूलर ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखी थीं। हालांकि, उन्होंने इसे अब डिलीट कर दिया है। 

Vinesh Phogat worked hard all night trying to lose weight, coach Woller Akos narrated her painful condition
विनेश फोगाट का स्वागत करते हुए। - फोटो : संवाद
पदक से चूकने के बावजूद विनेश का स्वदेश पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को उनके प्रशंसकों ने विनेश का जोरदार स्वागत किया। विनेश खुली कार में सवार होकर प्रशंसकों का अभिवादन करती रहीं और प्रशंसकों ने उन पर फूलों की बौछार की। हरियाणा में अपने गांव पहुंचने पर विनेश का सम्मान किया गया जहां उन्होंने स्वीकार किया कि ओलंपिक में पदक से चूकना एक गहरा घाव है जिससे उबरने में समय लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed