फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Video World champion boxer Nikhat Zareen dream came true danced on sathiya tune kya kiya song with Salman Khan

Video: विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन का सपना हुआ पूरा, सलमान खान के साथ इस गाने पर किया डांस

Wed, 09 Nov 2022 09:55 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 09 Nov 2022 09:55 AM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों की लाइट फ्लाईवेट चैंपियन निकहत जरीन 2024 के पेरिस ओलंपिक तक 50 किग्रा भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। जरीन राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 52 से 50 किग्रा भार वर्ग में आई थीं। अब वो इसी में आगे बढ़ेंगी।

विज्ञापन
Video World champion boxer Nikhat Zareen dream came true danced on sathiya tune kya kiya song with Salman Khan
सलमान खान और निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन अपने खेल से प्यार करने के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी काफी पसंद करती हैं। उन्होंने कई बार यह कहा कि वह सलमान की बड़ी फैन हैं और वह उनसे मिलना चाहती हैं। निकहत का यह सपना अब पूरा हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सलमान खान के साथ डांस कर रही हैं।
विज्ञापन


निकहत ने सलमान की फिल्म 'लव' के गाने 'साथिया तूने क्या किया' पर उनके साथ डांस किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि उनका सपना पूरा हो गया है। वीडियो में सलमान काले रंग की पैंट के साथ सफेद शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वह गाने को गुनगुना भी रहे थे। जरीन ने कहा कहा कि उनका इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप के एक मैच की टिकट की कीमत लाखों में, जानें कहां देखें मैच
विज्ञापन
विज्ञापन


जरीन ने मई में फ्लाईवेट (52 किग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में कहा था, ''वह उनकी बड़ी फैन हैं। फैन क्या, एसी समझ लो। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। शायद वह मेरा ही इंतजार कर रहे हैं। मैं उनकी फिल्म हम साथ-साथ हैं को देखने के बाद उन्हें पसंद करनी लगी थी। 90 के दशक के सलमान के चेहरे पर मासूमियत थी। मैं उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रही हूं।"
 

ये भी पढ़ें: FIFA WC 2022: फीफा विश्व कप के ब्रांड एंबेसडर बोले- समलैंगिकता एक मानसिक विकृति, बच्चों को ऐसे लोगों से बचाएं

राष्ट्रमंडल खेलों की लाइट फ्लाईवेट चैंपियन निकहत जरीन 2024 के पेरिस ओलंपिक तक 50 किग्रा भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। जरीन राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 52 से 50 किग्रा भार वर्ग में आई थीं। अब वो इसी में आगे बढ़ेंगी। वह 52 किग्रा में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed