फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Video watch Shaka Hislop Collapses On Live Camera During Pre-Game Chat Real Madrid vs AC Milan in USA

Video: रियल मैड्रिड-एसी मिलान मैच से पहले हादसा, लाइव शो के दौरान गिरा यह दिग्गज फुटबॉलर; हालत स्थिर

Mon, 24 Jul 2023 02:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 24 Jul 2023 02:17 PM IST
सार

रियल मैड्रिड की टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उसने एसी मिलान को 3-2 से हरा दिया। एक समय मैड्रिड की टीम मैच में 0-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन वापसी के लिए मशहूर इस टीम ने मिलान को चौंका दिया।

विज्ञापन
Video watch Shaka Hislop Collapses On Live Camera During Pre-Game Chat Real Madrid vs AC Milan in USA
शाका हिसलोप नीचे गिरते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड और इटली के क्लब एसी मिलान के बीच दोस्ताना मैच खेला गया। दोनों टीमें प्री-सीजन टूर के लिए अमेरिका गई हैं। रियल मैड्रिड और एसी मिलान के बीच मैच से पहले रोज बाउल स्टेडियम में एक हादसा हुआ। इंग्लैंड के क्लब वेस्ट हैम के पूर्व गोलकीपर शाका हिसलोप लाइव शो के दौरान अचानक गिर गए। हिसलोप को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन


शाका हिसलोप ब्रॉडकास्टर ईएसपीएन के साथ फुटबॉल एक्सपर्ट के तौर पर जुड़े हैं। 54 साल के हिसलोप रियल मैड्रिड और एसी मिलान के बीच मैच से पहले डैन थॉमस के साथ बातचीत कर रहे थे। अचानक वह हंसते हुए नीचे गिर गए। इसे देखकर सभी हैरान हो गए। डैन थॉमस ने तुरंत ही सहायता मांगी और फिर हिसलोप को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने हाफटाइम के बाद दर्शकों को हिसलोप के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

'वह होश में हैं और बात कर रहे हैं'
थॉमस ने कहा कि घटना के बाद हिसलोप ठीक हो गए हैं। उन्होंने कहा, ''मेरे दोस्त साका यहां मौजूद नहीं हैं, लेकिन एक अच्छी खबर है। वह होश में हैं और बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह इन सबके बारे में थोड़ा शर्मिंदा है। उन्होंने बहुत माफी मांगी है। वह ऐसा आदमी नहीं है जो पसंद करता हो कि लोग उसके बारे में हंगामा करें। स्पष्ट रूप से किसी भी प्रकार का निदान करना बहुत जल्दी है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि साका सचेत हैं। हमने उनके परिवार से भी बात की है।''
 

मैच में क्या हुआ?
रियल मैड्रिड की टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उसने एसी मिलान को 3-2 से हरा दिया। एक समय मैड्रिड की टीम मैच में 0-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन वापसी के लिए मशहूर इस टीम ने मिलान को चौंका दिया। इंग्लैंड के डिफेंडर फिकायो टोमोरी ने मिलान को 25वें मिनट में गोल कर मैच में 1-0 से आगे कर दिया। 42वें मिनट में लुका रोमेरो ने दूसरा गोल कर एसी मिलान को 2-0 से आगे कर दिया। 

हाफटाइम के बाद रियल मैड्रिड ने जबरदस्त वापसी की। 57वें मिनट में टीम को वापसी का मौका मिला। एसी मिलान के गोलकीपर मार्को स्पोर्टिएलो की गलती से फैड्रिको वेलवेर्दे को गोल करने का मौका मिल गया। वेलवेर्दे ने दो मिनट बाद ही दूसरा गोलकर टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। ब्राजील के स्टार विनिसियस जूनियर ने 84वें मिनट में गोल कर मैड्रिड को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed