फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   VIDEO: Veteran boxer Floyd Mayweather Junior reached India, worshiped at Siddhivinayak temple in Mumbai

VIDEO: गणपति के आगे नतमस्तक हुए दिग्गज बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर, मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

Tue, 19 Mar 2024 01:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Mar 2024 01:50 PM IST
सार

भारत में खेलने की अपनी इच्छा को लेकर मेवेदर ने कहा- बेशक यह संभव है। हम एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
VIDEO: Veteran boxer Floyd Mayweather Junior reached India, worshiped at Siddhivinayak temple in Mumbai
मुंबई में मंदिर में मेवेदर - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया के बेहतरीन और दिग्गज मुक्केबाजों में शुमार फ्लॉयड मेवेदर जूनियर फिलहाल भारत के यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इतना ही नहीं उन्होंने वहां फल और शॉल भी भगवान को चढ़ाया। इसके बाद पंडितों ने उन्हें प्रसाद की एक टोकरी दी और साथ ही शॉल उनके गले में लपेट दिया। मेवेदर ने गणपति बप्पा के दरबार में सिर झुकाकर प्रणाम किया। 
विज्ञापन

भारत आकर काफी उत्साहित हैं मेवेदर
मेवेदर भारत आकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने सोमवार को कहा था कि वह इस साल भारत में एक प्रदर्शन मुकाबला खेलना चाहते हैं। 47 साल के मेवेदर ने देश विदेश में मुक्केबाजी में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। प्रोफेशनल बॉक्सिंग में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनका रिकॉर्ड फिलहाल 50-0 का है। इसमें से 27 मुकाबले नॉकआउट के रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में खेलने की इच्छा जता चुके हैं मेवेदर
भारत में खेलने की अपनी इच्छा को लेकर मेवेदर ने कहा- बेशक यह संभव है। हम एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी की तलाश कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह एक भारतीय मुक्केबाज से भिड़ने को तैयार हैं? उन्होंने कहा- मेरी टीम है। वह अपना काम कर रही है। इसमें समय लगेगा, लेकिन हम सर्वश्रेष्ठ प्रतिद्वंद्वी चुनेंगे। हम नहीं जानते कि प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा या किसी और देश से। 
विज्ञापन

कई खिताब जीत चुके हैं मेवेदर
अमेरिका के रहने वाले मेवेदर के नाम 15 विश्व चैंपियनशिप खिताब और लाइनियल चैंपियनशिप खिताब हैं। उन्होंने 2017 में संन्यास लिया था और इसके बाद वह कई प्रदर्शन मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 1996 ओलंपिक में फेदरवेट वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने तीन बार अमेरिकी गोल्डन ग्लव्स खिताब जीते (लाइट फ्लाईवेट, फ्लाईवेट और फेदरवेट में)।

मेवेदर ने मैकग्रेगर को हराया था
मेवेदर अपनी गति, सहनशक्ति, रक्षा और अपनी शानदार योजना के लिए जाने जाते हैं। 2017 में उन्होंने प्रदर्शन मैच में रिंग में वापसी की थी और एमएमए फाइटर कॉनर मैकग्रेगर को हराया था। इससे दो साल पहले यानी 2015 में 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के नाम से लड़े मुकाबले में मेवेदर ने फिलिपिंस के मेगास्टार मैनी पाक्कियाओ को शिकस्त दी थी। माना जाता है कि इस फाइट से मेवेदर ने तकरीबन 300 मिलियन डॉलर कमाए थे, जो कि इस खेल के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed