{"_id":"6a9642154370647ba1077136","slug":"asian-games-2026-boxers-from-war-torn-iran-to-train-in-india-set-to-arrive-in-patiala-today-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेल 2026: युद्ध से जूझते ईरान के बॉक्सर भारत में करेंगे तैयारी, आज पहुंच जाएंगे पटियाला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियाई खेल 2026: युद्ध से जूझते ईरान के बॉक्सर भारत में करेंगे तैयारी, आज पहुंच जाएंगे पटियाला
सार
ईरानी टीम में कोच के अलावा 55 किलो भार वर्ग में मेहदी काजिमी, 60 किलो में 2021 विश्व चैंपियनशिप में ईरान के पहले पदक विजेता दानियाल शाहबख्श और प्लस 90 किलो में अमीरी इस्माइली वांदेई शामिल हैं।
विज्ञापन
ईरान के मुक्केबाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युद्ध से जूझ रहे ईरान की बॉक्सिंग टीम एशियाई खेलों की तैयारियां भारत में करेगी। तीन सदस्यीय ईरानी टीम अपने मुख्य प्रशिक्षक हुमायुं अमीरी के साथ एनआईएस पटियाला में एशियाई खेलों के लिए भारतीय बॉक्सरों के साथ तैयारियों को अंजाम देगी। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने कुछ माह पूर्व ईरान को भारतीय बॉक्सरों संग तैयारी का प्रस्ताव दिया था, पर युद्ध के चलते पैसे की कमी के कारण ईरान ने आने में असमर्थता जता दी।
बीएफआई ने ईरानी टीम की यात्रा खर्च उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ईरानी टीम सोमवार को इराक के नजफ से मुंबई के लिए रवाना हो गई। टीम मंगलवार को दिल्ली से पटियाला के लिए रवाना होगी। जहां पुरुष और महिला भारतीय बॉक्सर एशियाई खेलों की तैयारियों में जुटे हैं।
विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता दानियाल भी शामिल
ईरानी टीम में कोच के अलावा 55 किलो भार वर्ग में मेहदी काजिमी, 60 किलो में 2021 विश्व चैंपियनशिप में ईरान के पहले पदक विजेता दानियाल शाहबख्श और प्लस 90 किलो में अमीरी इस्माइली वांदेई शामिल हैं। साई एनआईएस में ठहराने की व्यवस्था कर रही है। बीएफआई का कहना है कि ईरानी टीम के साथ हमारे बॉक्सरों की भी एशियाड की तैयारी अच्छी तरह हो जाएगी। ईरानी टीम नौ सितंबर को वापस लौट जाएगी।